{"_id":"5f4d35bf8ebc3e17552b756a","slug":"mau-902-corona-patients-found-in-district-in-thirty-days-mau-news-vns5445497145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ ः जिले में तीस दिन में मिले 902 कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ ः जिले में तीस दिन में मिले 902 कोरोना मरीज
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ हर माह बढ़ता जा रहा हैं। लेकिन अभी तक अगस्त माह जिले के लिए कोरोना काल साबित हुआ है। पिछले 30 दिनों में 902 मरीज मिले, जबकि जुलाई माह में 426 मरीज मिले थे। हालांकि सकारात्मक बात यह है, कि जिस संख्या में नए मरीज मिल रहे हैं, उसकी संख्या में ठीक भी हो रहें। फिर भी बढ़ता संक्रमण लोगों की लापरवाही को दर्शाता है।
बेशक जिले में बीते दो माह में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने की रफ्तार अच्छी हैं। लेकिन इन्हीं दो माह में कोरोना संक्रमण भी बेहद तेज गति से जिले में बढ़ा हैं। हालात यह हुआ है कि बीते चार माह में जहां 560 मरीज मिले थे, वहीं अगस्त माह में केवल 30 दिन में 902 मरीज मिले हैं। मरीजों में पुलिसकर्मी, चिकित्सक, शासकीय कार्यालयों के कर्मचारी सहित अलग-अलग वर्गों के लोग शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो जिले में संक्रमण का पहला केस 19 अप्रैल को उस समय सामने आया था। जब सहारनपुर देवबंद से लौटे जमातियों के संग कोपागंज के दोस्तपुरा मुहल्ला निवासी छात्र घर लौटा था। इसके बाद मई माह में प्रवासियों के घर लौटने का दौर शुरू हुआ। तो कोरोना संक्रमण में भी इजाफा होने लगा। हालात यह हुई मई माह में 17 दिन में संक्रमण के 27 मामले जिले में मिले। जून माह में यह आंकड़ा सौ को पार कर 106 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
जुलाई माह में एंटीजन किट आने से जांच में तेजी आई साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ी। परिणामस्वरुप जुलाई में संक्रमितों की संख्या 427 रही। लेकिन अगस्त माह ने बीते सभी माह के रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया। अगस्त में 30 दिन के अंदर 902 मरीज मिल चुके हैं। अभी सोमवार का दिन शेष है। बढ़ते संक्रमण के लिए विभाग के साथ साथ सरकार हम सभी लोग कहीं न कहीं जिम्मेदार है। जब मामला कम था तब सभी ने सर्तकता बरती, साथ ही प्रशासन ने भी तरह तरह की सख्ती अपनाया। लेकिन समय के साथ सख्ती में कमी आई और लोग कोरोना के प्रति बेखौफ हो गए, इसका परिणाम रहा कि आज मौत की संख्या 12 और मरीजों की संख्या 1468 हो चुकी है।