फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mass wedding for 36 couples

सामूहिक विवाहोत्सव में 36 जोड़ों ने लिए फेरे

Sun, 15 Feb 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sun, 15 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mass wedding for 36 couples
वलीदपुर नगर पंचायत में रविवार को साईं सेवा संस्थान की तरफ से इसमें 36 जोड़े विवाह के बंधन में बंध गए। संस्थान ने नवदंपती को विभिन्न प्रकार के उपहार प्रदान किये।
विज्ञापन



दूरदराज के गांवों से आयी महिलाओं ने विवाह संस्कार के विभिन्न अवसरों पर गाये जाने वाले मंगलाचार गीत गाया। विवाह संस्कार समारोह के बाद हजारों की संख्या में मौजूद जन समुदाय ने आशीर्वाद देकर नवदंपती के मंगलमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन



साईं सेवा संस्थान वलीदपुर द्वारा बीआरके इंटर कालेज मैदान पर सामूहिक विवाह संस्कार का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से गाजे बाजे के साथ आये बारातियों का संस्थान के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इस दौरान कुल 36 जोड़ों ने एक दूसरे को जीवन साथी व जीवन संगिनी बनाते हुए विवाह बंधन में बंध गये। झिनक ने गीता, राकेश शर्मा ने बेबी शर्मा, जितेंद्र ने सिंधु को अपनी जीवन संगिनी स्वीकार किया।


 इसके अलावा 33 अन्य नवयुवकों ने भी सामूहिक विवाह संस्कार के माध्यम से 33 कन्याओं को जीवन संगिनी के रूप में स्वीकार किया।


 विवाह के बाद इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक राजबलि मौर्य व उनकी पत्नी इन्द्रावती मौर्य ने समारोह में परिणय सूत्र में बंधने वाले नवदंपतियों को पलंग, गद्दा, रजाई, घड़ी और आभूषण के साथ अन्य उपहार प्रदान किया।



संस्था के अध्यक्ष तेजनाथ मौर्या, प्रबंधक लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष राममिलन गुप्ता, प्रधानाचार्य डा. दीनानाथ राय, लक्ष्मण मौर्य, सी पी राय, छोटू प्रसाद, जनार्दन राय, श्यामसुंदर गुप्ता आदि ने आशीर्वाद दिया। मैना देवी महाविद्यालय बैदोही लाटघाट की छात्राओं ने विवाह गीत प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed