फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Masjid in and shot dead

मस्जिद में घुसकर गोली मारकर हत्या

Fri, 23 Jun 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Fri, 23 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Masjid in and shot dead
नसीरपुर गांव में मस्जिद मे अधेड़ की हत्या के बाद मस्जिद के बाहर तैनात पीएसी।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव स्थित एक मस्जिद में पहुंचकर बदमाशों ने वयोवृद्घ को गोली मार मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले बदमाशों ने वहां प्रतिबंधित जानवर का मांस फेंका, वजह पूछने पर बदमाश फायर कर दिया। इस वारदात की खबर से गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव सहित अन्य आलाधिकारी पहुंचे। एसपी के आदेश पर गांव में एहतियातन फोर्स तैनात की गई। शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद वृद्ध का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा।      
विज्ञापन

 
 मृत मो. यूनुस (70) सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव के निवासी थे। गांव निवासी अब्दुल जब्बार (58) के संग मो. यूनुस पाक माह के आखिरी असरे में एतिकाफ में थे। गुुरुवार की रात को तराबीह की नमाज होने के बाद जब सभी रोजेदार घर चले गए तो रात के करीब 11 बजे मो. युनुस और अब्दुल जब्बार मस्जिद परिसर में खाना खा रहे थे। जब्बार के अनुुसार तभी दो युवक वहां पहुंचे, इस दौरान एक ने बोरा फेंका। अंधेरा होने के कारण दोनों बोरे में क्या है, यह देख नही पाए, लेकिन यूनुस ने टोका, कौन है क्या फेंके हो। इतनी बात पर युवकों में से एक ने यूनुस को लक्ष्य कर फायर कर दिया। गोली यूनुस के बाएं तरफ कमर पर लगी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। यह देख जब्बार अवाक रह गया। उसके शोर मचाने पर जब तक लोग जुटे। थोड़ी देर में मौके पर गांव और घायल के परिवार के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। लेकिन सैदपुर जाते जाते यूनुस की मौत हो गई। दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सरायलखंसी के साथ अन्य थाने की पुलिस पहुंची। बाद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एएसपी शिवाजी शुक्ला मय फोर्स अस्पताल पहुंचे। एसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तार करने के साथ गांव में फोर्स तैनात कराने का आदेश दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रमजान माह के आखिर में ईद पर्व के करीब होने पर इस तरह की घटना को अंजाम देने के पीछे बड़ी साजिश है। वैसे पुलिस हर बिंदुओं पर पड़ताल कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।    
विज्ञापन

   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed