फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Martyrdom Day of Mahatma Gandhi celebrated in the district

रेलवे स्टेशन पर अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप

Sun, 30 Jan 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Martyrdom Day of Mahatma Gandhi celebrated in the district
इंदारा। इंदारा रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार आरपीएफ चौकी प्रभारी हृदयानंद तिवारी ने बताया कि पुलिस को किसी ने सूचना दी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक लाश मिली है। एएसआई हृदयानंद तिवारी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अज्ञात अधेड़ व्यक्ति के शव की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया पर किसी ने शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। चौकी प्रभारी हृदयानंद तिवारी ने इसकी सूचना जीआरपी मऊ को दिया।
विज्ञापन

जीआरपी मऊ ने शव को कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार अधेड़ व्यक्ति कपड़ा फेरी का काम करता था। शनिवार की शाम को प्लेटफार्म नंबर एक के बेंच पर किसी व्यक्ति को लोगों ने देखा कि कोई चादर ओढ़ के सोया था। रविवार की सुबह जब लोगों ने देखा कि वह मृतक पड़ा है। लोगों के अनुसार उसकी मृत्यु ठंड लगने से हो गयी हो। जिसकी सूचना आरपीएफ को दिया। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर शव को शिनाख्त करते का प्रयास किया परन्तु उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मऊ जीआरपी ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।खबर लिखने तक शव की पहचान नही हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed