फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Married woman hanged herself to death due to domestic dispute

Mau News: घरेलू विवाद में विवाहिता ने लगाया फंदा, मौत

Wed, 08 Jan 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself to death due to domestic dispute
मुहम्मदाबाद गोहना/करहा। शमशाबाद गांव में मंगलवार की दोपहर विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मायके पक्ष ने ससुराल के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। शमशाबाद गांव निवासी काशी पासवान की शादी 2020 में गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के सेवठा गांव निवासी माला पासवान (25) से हुई थी। मायके वालों के मुताबिक, कुछ दिन पहले पारिवारिक विवाद हुआ था। परिवारिक हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। मंगलवार की दोपहर उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर जब उसे बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी होने पर मायके लोग भी वहां पहुंचे। इस संबंध में रानीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर फोर्स के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed