{"_id":"6518595f0ff66a096a0920e9","slug":"married-woman-evicted-for-not-getting-bike-and-cash-mau-news-c-295-1-mau1001-3077-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बाइक और नकदी नहीं मिलने पर विवाहिता को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बाइक और नकदी नहीं मिलने पर विवाहिता को निकाला
विज्ञापन
दहेज में दो लाख रुपये नकद और बाइक की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करने के आरोप में विवाहिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में पति समेत ससुराल पक्ष के तीन महिलाओं समेत 6 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अतरारी गांव निवासी उम्मे हबीबा पुत्री अब्दुल अजीज का निकाह 31 अक्तूबर 2018 को चिरैयाकोट के सराय कस्बा निवासी रियाजुद्दीन पुत्र वलीउल्लाह के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी में मायका पक्ष से समर्थ अनुसार सोने की चेन, अंगूठी, 50 हजार नकद सहित अन्य दहेज का सामान उपहार स्वरूप दिया गया था। निकाह के बाद विवाहित जब ससुराल पहुंची तो वहां उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। पति रियाजुद्दीन के अलावा उसकी सास ननदें और देवरों द्वारा आए दिन उसके साथ मारपीट किया जाता था। इस बीच साल 2019 के अगस्त महीने में विवाहिता को एक बेटा पैदा हुआ लेकिन इसके बाद भी घर वालों का अत्याचार कम नहीं हुआ। पीड़िता का कहना है कि दहेज में दो लाख नकद और बाइक की मांग को लेकर उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। कुछ दिन मायके में रहने के बाद वह अपने पिता के साथ जब 16 सितंबर को ससुराल पहुंची तो घर वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। दुबारा ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी। उम्मे हबीबा ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से किया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली में पति रियाजउद्दीन, देवर गयासुद्दीन और सरफुद्दीन सास आसमा खातून और ननद गजाला और सोनी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारने पीटने और जान से मारने की धमकी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।