फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Married woman beaten up for Apache bike, FIR against nine

Mau News: अपाची बाइक के लिए विवाहिता से मारपीट, नौ पर प्राथमिकी

Wed, 01 Apr 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten up for Apache bike, FIR against nine
अपाची बाइक नहीं मिलने पर ससुराल के लोगों ने अर्चना के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में सोमवार की शाम पति संदीप सहित नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के डंगौली गांव के मठिया निवासी अर्चना की शादी 5 नवंबर 2023 को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के लुदुही गांव निवासी संदीप के साथ हुई थी। पिता ने शादी में उपहार स्वरूप 1.50 लाख रुपये, बाइक, सोने की अंगूठी आदि दी।
विज्ञापन

ससुराल के लोग अपाची बाइक की मांग करने लगे। ससुराल पहुंचने के तीन दिन बाद ही पति संदीप, देवर दिलीप, सास शांति स्वरुपा, ननद स्वरांजली, काव्यांजली, चचेरा ससुर ज्ञानी राम, पवारू राम, लालमुनी और ननद माधुरी अपाची बाइक नहीं मिलने पर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 सितंबर 2025 को पति संदीप, देवर दिलीप और ननद ने मारपीट की। इसके बाद वह मायके चली गई। बीते आठ फरवरी को सभी ने मिलकर मारपीट की। समझौते के बाद वह ससुराल में रहने लगी। फिर बीते दो मार्च को सभी ने मिलकर मारपीट की। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed