फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Married woman beaten and thrown out of the house for dowry.

Mau News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला

Thu, 24 Sep 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house for dowry.
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मलेरीकोट चौगोठवा गांव निवासी काजल चौहान की तहरीर व एसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने बुधवार को पति रमाकांत सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि दो लाख रुपये और बाइक नहीं मिलने पर काजल को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, काजल चौहान की शादी 06 दिसंबर 2020 को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के सुरहुरपुर गांव निवासी रमाकांत चौहान के साथ हुई थी। शादी के समय उसके माता-पिता और रिश्तेदारों ने एक लाख रुपये, सोने की अंगूठी, सोने की माला, कूलर, फ्रिज, अलमारी, बेड, शृंगारदानी सहित अन्य घरेलू सामान उपहार में दिए थे। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति रमाकांत, सास रजावती देवी, ससुर जयप्रकाश चौहान, देवर जयकुमार, ननद रेनू व सीमा चौहान कम दहेज लाने का ताना देने लगे। वे छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करते और उसके साथ मारपीट व मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना करने लगे। 12 सितंबर की दोपहर लगभग 12 बजे ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। उन्होंने शर्त रखी कि जब तक वह मायके से एक बाइक और 2 लाख रुपये नकद लेकर नहीं आएगी, तब तक उसे घर में नहीं रखा जाएगा। कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed