{"_id":"605b71228ebc3e590c0a1930","slug":"market-adorned-with-designer-clothes-mau-news-vns5817448198","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में चंद दिन शेष, डिजाइनदार कपड़ों से सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली में चंद दिन शेष, डिजाइनदार कपड़ों से सजे बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। होली पर्व में चार दिन शेष रह गए हैं, लेकिन त्योहार को लेकर बाजारों में विभिन्न डिजाइन के कपड़ों से पटा है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तमाम तरह के आफर दिए जा रहे हैं। हर वर्ग के लोग बाजार में रेडीमेड कपड़े की खरीदारी शुरू कर दिए हैं। कोई फैशन का लेटेस्ट ट्रेंड तो कोई कपड़े की मजबूती देख रहा है। महिलाओं में कॉटन की साड़ियां, युवाओं में टी शर्ट, कुर्ता, जींस और युवतियों में प्लॉजो कुर्ती की डिमांड है।
होली जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में खरीदारी तेज होती जा रही है। नगर के सहादतपुरा, रौजा, चौक, मिर्जाहादीपुरा, भीटी सहित घोसी, मधुबन, मुहम्मदाबादगोहना, दोहरीघाट, चिरैयाकोट सहित विभिन्न बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। कपड़ों की दुकानों पर ज्यादा ही भीड़ देखी जा रही है। कारोबारियों के अनुसार कारोबार पर कोरोना का असर पड़ रहा है। अपेक्षित बिक्री नहीं हो पा रही है। लेकिन दो से तीन दिनों में बिक्री में तेजी आने की उम्मीद जता रहे हैं। युवक, युवतियां और महिलाओं के लिए बाजार में कपड़ों के नए फैशन ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां युवा फैशन के मुताबिक रेडीमेड कपड़ों को लेना पसंद कर रहे हैं। युवाओं के लिए बाजार में कई तरह की जींस आई हैं। इनमें नार्मल ब्लू जींस के साथ ही दूसरे डार्क कलर्स की जींस उनकी पसंद है।
युवा टी शर्ट, जींस कुर्ता काफी पसंद कर रहे हैं। जिंस 299 रुपये से 1255 रुपये अधिक रुपया तक मिल रही है। छोटे बच्चों के लिए 39 रुपया से 500 रुपया तक मिल रहा है। बड़े बच्चों के लिए किड्स वेयर 69 से 600 रुपये तक बिक रहा है। महिलाओं में सूरत की साड़ियां, युवतियों में प्लॉजो कुर्ती की डिमांड स्पेशल तौर पर है। इन्हें लोग खूब खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
युवतियों के लिए लांग कुर्ती, प्लॉजो कुर्ती, लांचा, पटियाला सूट, जयपुरी सूट, लांग फ्रॉक, लहंगा, गाउन आदि आए हैं। इनमें युवतियां सबसे ज्यादा प्लॉजो कुर्ती, नाइकी, लैगी आदि लेना पसंद कर रही हैं। महिलाएं सबसे ज्यादा एक कलर में सूरत की साड़ियां लेना ज्यादा पसंद कर रही हैं। साड़ी कारोबारी सुरेश कल्यानिया का कहना है कि होली के मद्देनजर महिलाएं काटन साड़ियां पसंद कर रही वर्ष के मुकाबले नाम मात्र बिक्री हो रही है। रेट पता कर चले जा रहे हैं। विशाल मेगा मार्ग के मैनेजर उपेंद्र कुमार दुबे का कहना है कि युवा ज्यादातर टी शर्ट, कुर्ता, जींस ज्यादा पंसद कर रहे हैं। आकर्षक छूट, गिफ्ट बाउचर दिए जा रहे हैं। बिक्री कम हो रही है। अभी तेजी आने की उम्मीद है।
-----सतीश मिश्र