फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Many organizations took to the streets to protest the increase in petroids

पेट्रो पदार्थो में वृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरे कई संगठन

Wed, 01 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Many organizations took to the streets to protest the increase in petroids
मऊ। पेट्रोलियम पदार्थो के दाम में उछाल जारी रहने से लोग आक्रोशित हैं। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बुधवार को राष्ट्रपति, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट तथा अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश सचिव विद्युत प्रकाश यादव के नेतृत्व में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर राज्यपाल को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पूरा देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। ऐसे में सरकार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर लोगों की कमर तोड़ रही है। लगातार 15दिनों से पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस अवसर पर विजय यादव, भरत सिंह, प्रिंस यादव, पवन कुमार यादव, राशिद कमाल, संतोष यादव, धर्मेंद्र यादव, रविशंकर यादव, प्रियंका राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बढुआगोदाम: किसान सभा के आह्वान पर किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट निरंकार सिंह ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर किसान सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना महामारी में पूंजीपतियों को और ज्यादा लूटने की छूट दे रखी है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के रेट लगातार कम हो रहे हैं जबकि दूसरी ओर पिछले 15 दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में 12 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। लगातार रेट बढ़ोतरी के चलते आज 70 साल में पहली बार डीजल के रेट पेट्रोल के बराबर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल के रेट बढ़ने के चलते किसान और आम जनता पर बोझ बढ़ गया है। कोरोना महामारी के चलते बेरोजगारी और मंहगाई के कारण जनता पहले ही त्रस्त है। इस दौरान राज्य और केंद्र सरकार ने डीजल पेट्रोल पर अपने टैक्सों में बढ़ोतरी करके आम जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है। इस अवसर पर राजनारायण सिंह, शेख हिसामुदीन, गुरफान अहमद, अनीस अहमद, जयप्रकाश चौहान, जितेंद्र राजभर, मुन्ना यादव, मोती लाल राजभर, मुद्रिका राजभर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed