फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   'Mangalam' built in a record time of 10 months will become a landmark of Mau

Mau News: 10 माह के रिकॉर्ड समय में निर्मित 'मंगलम' बनेगा मऊ का लैंडमार्क

Fri, 01 Mar 2024 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
'Mangalam' built in a record time of 10 months will become a landmark of Mau
मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को नगर के बड़ागांव में नवनिर्मित बहुउद्देशीय भवन मंगलम का विधिवत लोकार्पण किया। नौ करोड़ की लागत से दस महीने में बनकर तैयार इस भवन में एक बड़ा हाल और आधुनिक सुविधाओं से लैस 14 कमरे बनाए गए हैं। इससे जिले की जनता के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं को किफायती दर पर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं, नगर पालिका के राजस्व में वृद्धि होगी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बहुउद्देशीय भवन मध्यम वर्गीय जनता के लिए बड़ी सौगात है। विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य को साकार करने के लिए हमें प्रदेश के हर एक जिले को विकसित बनाना होगा। कहा कि इस भवन में आप सभी की हिस्सेदारी है। इसलिए इसकी भव्यता और सुंदरता को बनाए रखना भी आपकी जिम्मेदारी है। बहुउद्देशीय भवन मऊ जिले की सबसे सुंदर और लैंडमार्क बिल्डिंग के रूप में जनता को समर्पित है। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए परियोजनाएं भी गिनाईं। कहा इस वित्तीय वर्ष में हमारे विभाग ने जिलों को 227 करोड़ की परियोजनाएं दी है। इसी में एक यह भवन भी है। इसमें 100 करोड़ रुपये से विकास कार्य सिर्फ मऊ नगर पालिका क्षेत्र में कराए गए हैं। वहीं, पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 100 करोड़ की परियोजनाएं मऊ जिले को समर्पित की गई थीं। इसमें 32 करोड़ रुपये से काम मऊ नगर पालिका क्षेत्र में कराए गए। वहीं, तमसा के किनारे महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। नगर विकास मंत्री ने कहा कि पिछले दो महीने में प्रधानमंत्री ने कई परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इसमें मऊ रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार का काम 53 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। वहीं, 41 करोड़ की लागत से कई रेलवे पुलों का निर्माण मऊ में ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed