फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Manbandh firing on the transaction of rupees

रुपये के लेन देन को लेकर मनबढ़ों ने की फायरिंग

Wed, 01 Jul 2020 05:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Manbandh firing on the transaction of rupees
कोपागंज। थाना क्षेत्र के सहरोज गांव में मंगलवार की रात करीब 10 बजे पान की दुकान पर पैसे के लेंन देंन को लेकर पान विक्रेता से दो युवकों का विवाद हो गया। मनबढ़ युवकों ने पान विक्रेता को लक्ष्य कर फायरिंग कर दिया। संयोग से गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीणों ने फायरिंग करने वाले युवकों को दौड़ा लिया। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। मौके पर जबतक पुलिस पहुंचती दोनों युवक फरार हो गए। पान विक्रेता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। कोपागंज के ग्राम सहरोज में मतलू पुर रोड पर सहरोज गांव निवासी रामफल राजभर पान की दुकान चलाता है। मंगलवार की रात्रि 10 बजे गांव के ही दो युवक उसकी। युवकों ने उससे कोई सामान खरीदा । सामान का दाम देने को लेकर पान विक्रेता और युवकों के बीच विवाद हो गया। रुपयों को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी होने लगी। देखते देखते कई ग्रामीण भी वहां जुट गए। इस बीच भीड़ बढ़ती देख युवकों ने पकड़े जाने के डर से दहशत फैलाने के लिए फ़ायरिंग करना शुरु कर दिया। युवकों की दबंगई देख ग्रामीण भी आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन दोनों युवक फरार हो गए। इसी बीच किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने पान विक्रेता से मामले की विस्त़ृत जानकारी ली और पान विक्रेता को आश्वस्त किया कि जल्दी ही पुलिस आरोपियों को पकड़ लेगी। उधर फायरिंग की घटना से पान विक्रेता सहित गांव वासियों में दहशत फैल गई। पानविक्रेता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर सीओ घोसी अभिनव कन्नौजिया ने भी घटना के बाबत एसओ से जानकारी ली। सीओ ने आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करने के निर्देश दिए। उधर घटना के बाबत व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने आक्रोश जताया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से दुकानदारों की सुरक्षा और ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed