फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Manbads threw stones at the train, passengers injured

मनबढ़ों ने फेंका ट्रेन पर फेंका पत्थर, यात्री घायल

Thu, 24 Jun 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Manbads threw stones at the train, passengers injured
वाराणसी से मऊ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी-भटनी पैसेंजर से आ रहा यात्री मनबढ़ों द्वारा चलाए गए पत्थर से गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन के मऊ जंक्शन पहुंचने पर उसे आरपीएफ ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि भदोही जिले के औराई निवासी रोहित (23) पुत्र शिवबालक विश्वकर्मा वाराणसी-भटनी पैसेंजर से बृहस्पतिवार को मऊ अपने रिश्तेदार के यहां आ रहा था। ट्रेन के सारनाथ के पास पहुंचने पर रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े कुछ मनबढ़ों ने ट्रेन को निशाना बनाते हुए पत्थर फेंका जो कि रोहित को लगा। पत्थर लगने से रोहित घायल हो गया। यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। मऊ जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने पर घायल को आरपीएफ ने जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। बताया कि इस प्रकरण में मनबढ़ों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल थाना वाराणसी सिटी पर प्रज्ञा मुकदमा अपराध संख्या 48 बटा 21 अंडर सेक्शन 154 रेलवे अधिनियम दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed