{"_id":"61b0edb7cbd7110053704f2f","slug":"manbads-ransacked-the-shopkeeper-s-house-mau-news-vns626838937","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने की दुकानदार के घर में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ों ने की दुकानदार के घर में की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के जोलहपुरवा चक शाहमारुफ गांव में बुधवार की दोपहर में मनबढ़ों ने एक व्यक्ति के घर में तोड़फोड़ किया। एक बाइक को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि फ्रीज, सिलाई मशीन आदि तोड़ डाला। दुकानदार को तमंचा सटाकर किराने की दुकान के काउंटर से सोलह हजार लूट ले गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से परिवार के लोग दहशत में हैं। समाचार लिखे जाने तक थाना में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
जोलहपुरवा चक शाहमारुफ गांव के मनोज सिंह की गांव के बाहर केराने की दुकान है। दोपहर में खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे और उनकी पत्नी घर में भोजन कर रही थी। इसी बीच बाहर से कुछ लोगों के गाली देने की आवाज आई। बाइक से आए बदमाशों ने मनोज सिंह को घर से बाहर निकलने को कहा। इस बीच उन्होंने हथौड़ा आदि से बाइक को बुरी तरह से तहस-नहस कर दिया। मनबढ़ों ने लड़की की शादी की तैयारी के लिए रखे गए सामान को भी नहीं छोड़ा। आरोप है कि मनबढ़ों ने दुकानदार मनोज सिंह की कनपटी पर तमंचा सटाकर काउंटर में रखे गए सोलह हजार रुपए भी निकाल लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सौरभ राय का कहना है कि घटना के बारे में जानकारी कराई जा रही है।