फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Man sentenced to 20 years in prison for sexually abusing a minor

Mau News: नाबालिग के यौन शोषण के मामले में एक को 20 साल की सजा

Tue, 05 May 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to 20 years in prison for sexually abusing a minor
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट छागुर राम ने नाबालिग लड़की को शादी के आशय से बहला-फुसला कर भगाने, यौन शोषण और धमकी देने के मामले में रेहान को दोषी पाया।
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के तहत रेहान को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा के साथ कुल 40 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। अर्थदंड न देने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं, अर्थदंड जमा होने पर आधी राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया गया। मामला कोतवाली घोसी क्षेत्र का है।
अभियोजन के अनुसार, आरोपी ने 4 अप्रैल 2023 को नाबालिग लड़की को शादी के आशय से बहला-फुसला कर भाग ले गया। इस दौरान उसने पीड़िता का यौन शोषण किया। उसे छुपाकर रखा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना के बाद कोपागंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुरा निवासी रेहान के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया।
न्यायालय में अभियोजन की ओर से कुल 8 गवाहों को पेश कर अभियोजन का पक्ष रखा गया। बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है।
विशेष न्यायाधीश ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद रेहान को दोषी पाया। उसे नाबालिग के यौन शोषण के मामले में 20 वर्ष का कठोर कारावास और 20 हजार रुपए अर्थदंड, नाबालिग को भगाने के मामले में 5 वर्ष का कठोर कारावास और 5 हजार रुपए अर्थदंड, शादी के आशय से भगाने और छुपाने के मामले में 7-7 वर्ष का कठोर कारावास और 7-7 हजार रुपए अर्थदंड, तथा धमकी देने के मामले में 1 वर्ष का कारावास और 1,000 रुपए अर्थदंड लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed