{"_id":"605394d28ebc3e5916635553","slug":"make-the-achievements-of-the-government-accessible-to-the-public-mau-news-vns5806395108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की उपलब्ध्यिों को जनजन तक पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की उपलब्ध्यिों को जनजन तक पहुंचाएं
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश सरकार के गठन के चार वर्ष पूरा होने पर प्रभारी मंत्री सुरेश पासी बुधवार की रात को ही जिला मुख्यालय पहुंच गए। इस दौरान बृहस्पतिवार को उन्होंने जिला पंचायत के सभागार में पार्टी के कार्यकर्ताओं के संग बैठक किया। इसमें सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाने और पंचायत चुनाव में पार्टी की तरफ से जीजान से जुटने पर चर्चा की गई। इन बातों के बीच कार्यकर्ताओं ने बीते दिन बस्ती गांव में जिला कमेटी के महामंत्री राकेश मिश्रा की ढहाई गई दीवार के मामले को उठाया। जिसे प्रभारी मंत्री ने गंभीरता से लिया।
जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने बताया प्रभारी मंत्री ने पार्टी की तरफ कार्यकर्ताओं के संग बैठक कर उन्हे पंचायत चुनाव में सफलता पाने के साथ साथ चार वर्षों में पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों से जनता को अवगत कराने की बात रखी। इस दौरान राकेश मिश्रा का मामला उठाए जाने पर प्रभारी मंत्री ने उसे गंभीरता से लिया। बोले जिसने गलत किया होगा, उसको इसकी सजा भुगतनी होगी। इस मामले को शीर्ष नेतृत्व के बीच रखा जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी अन्य समस्याओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। जिसे सुनकर प्रभारी मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि शुक्रवार को प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर शनिवार से लगातार कोई न कोई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 19 मार्च से शुरु होने वाला यह कार्यक्रम 26 मार्च तक लगातार चलेगा। इसमें जनहित के कार्यो से लोगों को लाभ पहुंचाना होगा।