फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Make people aware about the prevention of communicable diseases with Kovid-19: District Magistrate

कोविड-19 के साथ संचारी रोगों से बचाव को लेकर लोगों को करे जागरूक: जिलाधिकारी

Fri, 18 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Make people aware about the prevention of communicable diseases with Kovid-19: District Magistrate
मऊ। कोरोना काल में संचारी रोगों से लड़ने के लिए प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग ने कवायद तेज कर दी है। संचारी रोग नियंत्र अभियान के तृतीय चरण (1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर) की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कहा कि इस बार का संचारी व दस्तक अभियान विशेष रहेगा अब तक कोरोना महामारी को लेकर सभी प्रतिबंध हट चुके हैं। इसलिए संक्रमण की संभावना ज्यादा है। बताया कि फ्रंट लाइन वर्कर्स आशा संगिनी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी। जो कोविड-19 के साथ संचारी रोगों से बचाव के प्रति भी लोगों को जागरूक करें। इस दौरान उन्हें तेज बुखार, सर्दी, खांसी आदि के लक्षण मिलने पर तत्काल प्रभाव से उसकी सूचना अपनेक्षेत्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को देने का निर्देश दिया। जिससे संबंधित व्यक्ति की जांच हो सके।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि इसके पूर्व दो चरण मार्च व जुलाई में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया था। तृतीय चरण 1 से 31 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक से स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्साधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिकारी, मलेरिया निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed