फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Major elections: All eyes are on the name of BJP candidate

प्रमुख चुनाव:भाजपा प्रत्याशी के नाम पर लगी हैं सभी की निगाह

Tue, 06 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Major elections: All eyes are on the name of BJP candidate
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। चुनाव आयोग द्वारा आनन-फानन में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की घोषणा किए जाने के बाद जनपद में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। चुनाव तिथि की घोषणा होने के साथ ही अब सबकी निगाहें सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के नाम पर लगी है। जनपद में मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड समेत कुल नौ ब्लॉक में ब्लाक प्रमुख का चुनाव होना है लेकिन अभी तक सपा को छोड़ किसी अन्य दल ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में समाजवादी पार्टी ने शिव बचन यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है तो वही भाजपा के संभावित उम्मीदवार के रूप में पूर्व ब्लाक प्रमुख रानू सिंह के नाम की चर्चा जोरों पर है। बता दें कि रानू सिंह इसके पहले भी साल 2010 से 2016 तक यहां से ब्लाक प्रमुख रह चुकी है। साल 2016 में मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक प्रमुख पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित होने के बाद रानू सिंह और इनके पति अजीत सिंह के सहयोग से मनभावती देवी यहां से प्रमुख पद चुनी गई हैं। अजीत सिंह की इसी साल 6 जनवरी को लखनऊ में हत्या के बाद इनकी राजनीतिक विरासत को लेकर लोग तमाम आशंका व्यक्त रहे हैं।
विज्ञापन

मौजूदा चुनाव के लिए मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक प्रमुख का पद अनारक्षित है। ऐसे में रानू सिंह के एक बार फिर से मैदान में उतरने की तैयारी में पूरी ताकत से जुटी हैं। प्रदेश की सत्तारूढ़ दल भाजपा से अपनी उम्मीदवारी को लेकर रानू सिंह पूरी तरह से सक्रिय हैं और वह भाजपा के कई बड़े नेताओं के संपर्क में रहकर अपनी उम्मीदवारी को पुख्ता करने की भरपूर कोशिश में लगी हैं। ब्लाक में कुल 93 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। वैसे प्रत्याशियों की सही तस्वीर तो उम्मीदवार की घोषणा और नामांकन के बाद ही साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनपुरा । ब्लाक प्रमुख पद के तीनों दावेदारों ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय से नामांकन पत्र खरीदा। श्रीमती सरिता राजभर, श्रीमती गुड़िया गुप्ता एवं श्रीमती विभा यादव ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा। इस प्रकार पहले दिन कुल छह नामांकन पत्र बिके। कोपागंज में मंगलवार को कुल छह सेटों में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सपा प्रत्याशी रामकरन चौहान ने तीन सेटों में नामांकन पत्र खरीदा जबकि तीन सेटों में नामांकन पत्र भाजपा के संभावित प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद ने खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed