फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Maja Ram's wedding procession came out in Kopaganj town

Mau News: कोपागंज कस्बे में निकली माजा राम की बरात

Thu, 13 Mar 2025 08:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
Maja Ram's wedding procession came out in Kopaganj town
कोपागंज। होली पर्व की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को कस्बे के लोगों ने माजराम की बरात निकाली। बरात कोपागंज गौरीशंकर मंदिर से निकल कर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए ओड़ियाना बाजार में जाकर समाप्त हुई। इसी के साथ पूरा कस्बा होली के रंग में सरोबार हो गया।
विज्ञापन

होली का त्योहार खुशियों और मस्ती का त्योहार है। इस दिन अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तरीके से लोग अपनी परंपरा के साथ होली मनाते हैं। कस्बे में होली के एक दिन पूर्व वर्षों से माजा राम की बरात निकाली जाती है।
विज्ञापन

इसी क्रम में वर्षों से चली प्रथा के क्रम में बृहस्पतिवार को होली के पूर्व संध्या पर प्राचीन गौरीशंकर मंदिर से माजा राम की बरात निकली। इस बरात में बराती फगुवा गाते हुए कोपागंज थाना होते हुए भरत मिलाप चौक, चमनरोड वाजिदपुरा होते हुए ओड़ियाना बाजार जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात जैसे ही कस्बे के अंदर घुसी वैसे लोग अपने अपने छतों से रंगों की बारिश कर स्वागत किया। बरात निकलते ही पूरा कस्बा होली के रंगों में सराबोर हो गया। इस दौरान रामलीला कमेटी के हरिशंकर जायसवाल, डॉ. अजय यादव, दुर्गेश गुप्ता, श्रीराम जायसवाल, विद्यासागर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed