फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Maintain self-confidence in emergency situations,

Mau News: आपात स्थिति में बनाए रखें आत्मबल , डट कर मुकाबला करें

Wed, 20 Mar 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Maintain self-confidence in emergency situations,
घोसी। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के कल्यानपुर स्थित एलएस पब्लिक स्कूल में मंगलवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके और महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। जिससे किसी भी आपात स्थिति में वो उन नंबरों पर फोन कर सहायता ले सकती हैं।
विज्ञापन

महिला उपनिरीक्षक दमयंती गिरी ने छात्राओं से कहा कि आत्मबल से हर समस्या का समाधान हो सकता है। इसलिए किसी भी आपात स्थिति में आत्मबल बनाए रखें, डट कर मुकाबला करें पुलिस हर कदम पर आपके साथ है। स्कूल या घर के बाहर कहीं भी आते जाते समय शोहदों से घबराएं नहीं, अपने साहस से उन्हें भागने पर मजबूर करें। आरक्षी आकांक्षा ने आत्मरक्षा के गुर बताते हुए हेल्पलाइन नंबर 1090, 1930, 1076, 112 के बारे में बताया। आरक्षी
विज्ञापन

प्रिया कुमारी और खुशबू भारती ने कहा कि हिम्मत न खोए, हिम्मत ही सबसे अच्छा हथियार है। इस अवसर पर प्रबंधक राजमंगल यादव के साथ अन्य शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed