{"_id":"5faece808ebc3eefbc77f7eb","slug":"magistrates-responsible-for-security-arrangements-on-festivals-mau-news-vns55822627","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेटों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेटों को
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में दीपावली एवं छठ पूजा और लक्ष्मी, काली प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि दीपावली परम्परागत तरीके से 12 नवम्बर से लेकर 16 नवम्बर तक मनाया जायेगा। 14 नवम्बर को दीपावली, 15 को गोवर्धन पूजा तथा 16 नवम्बर को भैयादूज, चित्रगुप्त जयंती मनाई जाएगी। डीएम ने कहा कि किसी भी स्थान पर कोई गड़बड़ी मिली तो इसकी जिम्मेदारी सीधे मजिस्ट्रेटों की होगी।
बताया कि जनपद में डाला छठ का त्यौहार 20 नवम्बर एवं 21 नवम्बर को सांयकाल महिलाएं नदी तालाबों के किनारे पूजा अर्चना करके सूर्य को अर्ध्य देती हैं। रास्ते में घर से घाट तक पहुंचने में एवं वापसी के दौरान रास्तें में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के साथ कोई अभद्रता, लूट व छिनैती की घटनाओं की संभावनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चुस्त दुरुस्त व्यवस्था होनी चाहिए।
डीएम ने नगर क्षेत्र के तमसा नदी के किनारे बने घाटों, माता पोखरा, ब्रम्हस्थान पर बने पोखरे पर तिथियों में काफी भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस तैनात करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि जनपद के किसी भी घाट पर मूर्ति विसर्जन नाव से नहीं किया जायेगा। कहा कि कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जिसका नम्बर 0547-2221565, 0547-2221713 एवं 9454417991 है।
विज्ञापन
डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जिला चिकित्सालय सहित जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुले रहेगें और डाक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहनी चाहिए। इस अवसर पर अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा , अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह ,डीडीओ वीएस राय, नगर मजिस्ट्रेट जेएस सचान, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, सभी तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।