फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Magic driver caught illegally selling non-district gas cylinder

अवैध रूप से गैर जनपद का गैस सिलेंडर बेचते मैजिक चालक धराया

Fri, 10 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Magic driver caught illegally selling non-district gas cylinder
मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में शुक्रवार की शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जब पुलिस ने अवैध रूप से बेचा जा रहा 28 सिलेंडरों से भरा मैजिक पकड़ा। पुलिस को स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी को सिलेंडर सहित पकड़कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

चिरैयाकोट बाजार में मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत् के टड़वां चौबेपुर निवासी विपिन कुमार यादव मैजिक से सिलेंडरों की बिक्री कर रहा था। उसने बाजार में 19 सिलेंडरों की बिक्री कर दी थी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस देखते हुए विपिन वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसे रोककर पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से नौ भरे और 19 खाली सिलेंडर बरामद किये। पुलिस की पूछताछ विपिन कोई ठोस जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद पुलिस ने खाद्य विभाग और पूर्ति विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि सभी सिलेंडर आजमगढ़ जनपद के अजमगगढ़ स्थित एक गैस एजेंसी के है। आरोपी के पास कोई वैध कागजात नहीं मिले।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा का कहना है कि लोगों की शिकायत पर सिलेंडर से भरे मैजिक को पकड़ा गया था। उसके बाद इसकी जांच कराई गई। जांच में सिलेंडर से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं पाया गया। पकड़े गए युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed