फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mafia mukhtar ansari nearest ganesh mishra illegal plotting demolished by bulldozer in mau at five acres of land

मऊ में फिर गरजा बुलडोजर: मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश दत्त पर कार्रवाई, ढहाई गई पांच एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग

Mon, 11 Apr 2022 04:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Apr 2022 04:25 PM IST
सार

मऊ में सोमवार का दिन मुख्तार अंसारी के करीबियों के लिए मुसीबतें लेकर आया। प्रशासन ने मुख्तार गैंग के मुख्य सहयोगी गणेश मिश्रा की तकरीबन पांच एकड़ पर हो रही अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।

विज्ञापन
mafia mukhtar ansari nearest ganesh mishra  illegal plotting  demolished by bulldozer in mau at five acres of land
पांच एकड़ भूमि में अवैध प्लॉटिंग ढहाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों पर प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। मऊ प्रशासन ने सोमवार को मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश दत्त मिश्रा की पांच एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। जिसकी अनुमानित लागत 60  करोड़ बताई गई है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने पूरे दल-बल के साथ पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश मिश्रा द्वारा भुजौटी में पांच एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग के मुख्य द्वार और बाउंड्री को ध्वस्त कराया। 

विज्ञापन

कॉलोनाइजर को किया जा रहा चिन्हित

सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि मुख्तार गैंग के मुख्य सहयोगी गणेश दत्त मिश्रा द्वारा अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति से यश, विक्रम, अनीता देवी, प्रीति वर्कशीट इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विजय कुमार आदि के नाम से भूमि खरीद कर अवैध तरीके से प्लॉटिंग कर अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी। जिसे जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ध्वस्त कराया गया। यह भूमि गाटा संख्या 163, 164  तथा 170 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें वीडियो: मुख्तार अंसारी पर फिर चला सीएम योगी का चाबुक, गाजीपुर में जमीन की हुई कुर्की

mafia mukhtar ansari nearest ganesh mishra  illegal plotting  demolished by bulldozer in mau at five acres of land
पांच एकड़ भूमि में अवैध प्लॉटिंग ढहाया गया - फोटो : अमर उजाला

बताया कि अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनाइजर को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्लॉटिंग की जमीनों की जांच के लिए राजस्व टीम को निर्देशित किया गया है। सरकारी भूमि के हेराफेरी की जांच अभिलेखों से की जा रही है। जांच में कुछ भी गलत मिलता है तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

मुख्तार के आर्थिक साम्राज्य पर चोट जारी

बांदा जेल में बंद मऊ जिले के सदर से बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी पर आर्थिक चोट जारी है। पुलिस लगातार मुख्तार अंसारी और करीबियों की संपत्ति की जांच कराकर जब्ती कार्रवाई कर रही है। शनिवार को गाजीपुर जिले में प्रशासन ने मुख्तार अंसारी की तीन करोड़ 50 लाख रुपये की बेनामी संपत्ति कुर्क कर ली।

महुआबाग स्थित शुभ्रा कॉम्प्लेक्स सामने यह प्लॉट मुख्तार अंसारी की मां राबिया खातून के नाम पर थी। अकले गाजीपुर जिले में अब तक मुख्तार अंसारी की 60 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है, जबकि गिरोह से संबंधित लोगों की करीब 100 करोड़ की अवैध संपत्ति ध्वस्त की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed