फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mafia Mukhtar Ansari in mau court for fake weapon case he said get cooler and mosquito net but not able to call relatives

जेल में मिला कूलर और मच्छरदानी लेकिन परिजनों से नहीं हो रही बात, मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से लगाई गुहार

Fri, 21 May 2021 07:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,मऊ
अमर उजाला नेटवर्क,मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 May 2021 07:13 PM IST
सार

पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को पंजाब की रूपनगर जेल से सात अप्रैल को बांदा जेल में स्थानांतरित किया गया था। जिसमें कोर्ट ने यहां के जेल प्रशासन को मेडिकल सुविधाएं व सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को जब एक मामले में मऊ कोर्ट में पेशी हुई तो मुख्तार ने सुविधाओं के बाबत गुहार लगाई। 

विज्ञापन
mafia Mukhtar Ansari in mau court for fake weapon case he said get cooler and mosquito net but not able to call relatives
बाहुबली मुख्तार अंसाली व्हील चेयर पर - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

फर्जी पते से लिए गए असलहे में की गई पैरवी के मामले में आरोपी मुख्तार अंसारी की पेशी शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बांदा जेल से हुई । इस दौरान मुख्तार अंसारी ने न्यायिक/रिमांड मजिस्ट्रेट उत्कर्ष सिंह को बताया कि उन्हें मच्छरदानी और कूलर नौ अप्रैल को मिल चुका है लेकिन परिजनों से बात नहीं कराई जा रही है न ही अधिवक्ता से बात कराई जा रही है।

विज्ञापन


कहा कि आदेश के बाद भी जो सुविधाएं उन्हें जेल मे मिलनी चाहिए नहीं दी जा रहीं हैं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर उनके स्वास्थ्य की जांच मेडिकल बोर्ड से जांच हुई है। मेडिकल बोर्ड  की जांच मे भी डाक्टर ने जो सलाह दी है, उसका भी पालन जेल अधीक्षक द्बारा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


बांदा जेल से मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट भेजी गई है। उसका अवलोकन कर जो डाक्टर ने सलाह दिया है ,उसका अनुपालन करने का आदेश जेल अधीक्षक बांदा को दिया जाए। न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्कर्ष सिंह ने अभियोजन अधिकारी और मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह के तर्कों को सुनने के बाद मुख्तार का न्यायिक अभिरक्षा का रिमांड स्वीकृत करते हुए सुनवाई के लिए 26 मई की तिथि तय की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है।

अभियोजन के अनुसार तत्कालीन थानाध्यक्ष दक्षिण टोला निहार नंदन कुमार की तहरीर पर 5 जनवरी 2020 को आयुध अधिनियम और जालसाजी के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।  इसमें मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि मुख्तार अंसारी ने जिन लोगों के असलहा लाइसेंस के लिए जिलाधिकारी को अपने लेटर पैड पर पत्र लिखकर असलहा लाइसेंस जारी करने की सिफारिश किया था।

जिसपर जिलाधिकारी ने उन लोगों का लाइसेंस जारी  किया था। बाद में जांच के बाद जिन लोगों के नाम असलहा लाइसेंस जारी किया गया था उनका नाम पता फर्जी पाया गया। इस खुलासे के बाद मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों के विरुद्ध दक्षिणटोला थाना में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने विवेचना के बाद मुख्तार सहित सभी के विरुद्ध आरोप पत्र सीजेएम कोर्ट मे पेश किया। इस मामले में शुक्रवार को बादा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई।

मुख्तार को रिमांड पर लेने की चल रही कवायद

मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को रिमांड पर लेने की कवायद में आजमगढ़ पुलिस काफी दिनों से जुटी है। गैंगेस्टर कोर्ट में 22 अप्रैल को मुख्तार वीसी के माध्यम से पेश हुआ था। इसके बाद ही न्यायालय ने पुलिस को उससे पूछताछ की अनुमति दे दी थी। इसी के तहत जनपद पुलिस की टीम आईओ प्रशांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में बांदा जेल गई है। ताकि 24 मई को पड़ी तारीख पर उसे रिमांड पर लिया जा सके।

वर्ष 2014 में तरवा क्षेत्र में एक सड़क निर्माण के ठेके को लेकर मुख्तार समर्थकों ने ठेकेदार के लोगों पर ऐराखुर्द गांव में हमला किया था। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी और एक घायल हो गया था। इस मामले में दर्ज मुकदमे में मुख्तार अंसारी को साजिश रचने का आरोपी बनाया गया था।

इस मामले में लगभग डेढ़ साल पूर्व तरवां थाने में मुख्तार समेत नौ के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मात्र एक को छोड़ कर सभी आरोपी जेल जा चुके है। मुख्तार को रिमांड पर लेने के लिए जनपद पुलिस काफी समय से हाथ पांव मार रही है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed