फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Madrasa Board examinations were held at nine centers under the surveillance of CC cameras.

Mau News: सीसी कैमरे की निगरानी में नौ केंद्रों पर हुईं मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

Tue, 18 Feb 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Board examinations were held at nine centers under the surveillance of CC cameras.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार को जिले में नौ केंद्रों पर वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसी कैमरों की निगरानी में हुई। परीक्षा पर नजर रखने के लिए हर परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा पर नजर रख रहे थे। पहले दिन पहली पाली में सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री की परीक्षा में 2633 की तुलना में 2060 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा कक्ष से बाहर निकल रहे परीक्षार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास था। वे प्रश्नपत्र के सवालों को आपस में चर्चा करते नजर आए।

मदरसा परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए शहर के कंधेरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मदरसा जामिया आलिया अरबिया, मदरसा तालीमुद्दीन खीरीबाग, मदरसा फैज-ए-आम निस्वा, मदरसा मोहम्मदिया खेदूपुरा, मदरसा अरबिया फैजुल आलूम मुहम्मदाबादगोहना, मदरसा अरबिया अशरफिया ज्याउल ओलूम खैराबाद, आर्य बालिका इंटर कॉलेज गोठा और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुजार बुजुर्ग सहित नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए जिले को चार सेक्टरों में बांटा गया था। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नजर रखे हुए थे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में बने कंट्रोल रूम और राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी। इसके साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण कर परीक्षा की निगरानी किए। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकस सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार के नेतृत्व में गठित सचल दस्ते ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed