{"_id":"68cdb0b7cd39efb47d008272","slug":"madhubans-saurabh-singh-will-present-his-research-paper-in-colombo-mau-news-c-295-1-mau1001-133769-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मधुबन के सौरभ सिंह कोलंबो में प्रस्तुत करेंगे शोध पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मधुबन के सौरभ सिंह कोलंबो में प्रस्तुत करेंगे शोध पत्र
विज्ञापन
बीएचयू के छात्र मधुबन निवासी सौरभ सिंह श्रीलंका के कोलंबो में प्रस्तुत करेंगे शोधपत्र।
मधुबन। दुबारी गांव निवासी सौरभ सिंह कोलंबो में जयवर्धनेपुर विवि में आज अपना शोध पत्र पेश करेंगे। वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय के शोधार्थी एवं संकाय सदस्य हैं।
वह पांचवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर (आई-सी-आई-सी-एच 2025) में शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। इस खबर से क्षेत्रवासी गौरवान्वित हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मेलन दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का विषय अतीत और भविष्य को जोड़ना बदलती दुनिया में सांस्कृतिक धरोहर की भूमिका है। शोध पत्र का उद्देश्य यह है कि सांस्कृतिक धरोहर किस प्रकार बदलते समय में अपनी प्रामाणिकता बनाए रख सकता है।
सौरभ सिंह चित्रकला विभाग से शोध प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में बीएचयू का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। सौरभ सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बीपीएस इंटर कॉलेज, मधुबन से हुई है।