फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Madhuban saw the highest decrease in votes, Muhammadabad Gohna the lowest.

Mau News: मधुबन में सबसे ज्यादा, मुहम्मदाबाद गोहना में सबसे कम वोट घटे

Sat, 11 Apr 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Madhuban saw the highest decrease in votes, Muhammadabad Gohna the lowest.
जिले में चार नवंबर से नौ अप्रैल तक चले विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद नई मतदाता सूची जारी कर दी गई है। सभी राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की एक प्रति उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही इसे ऑनलाइन भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

नई मतदाता सूची के अनुसार जिले की चारों विधानसभाओं में सबसे ज्यादा वोट मधुबन विधानसभा में घटे हैं। दूसरे नंबर पर मऊ सदर का नाम है। वहीं सबसे कम मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा में वोटरों के नाम कटे हैं।
विज्ञापन

नई मतदाता सूची के अनुसार मधुबन में पहले 411865 वोटर थे, जो अब 352369 रह गए हैं। यहां 59496 वोटरों की कमी हुई है। मुहम्मदाबाद गोहना में 385487 वोटर थे, जो अब 346531 हो गए हैं। यहां सबसे कम 38956 वोट घटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मऊ सदर में 466520 वोटर से घटकर 412694 वोटर रह गए हैं। यहां 53826 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कटा है। घोसी विधानसभा में पहले 449478 वोटर थे, जो अब 404217 रह गए हैं। यहां 45261 मतदाता कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed