फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Madhuban beat Gorakhpur by 182 runs

Mau News: मधुबन ने गोरखपुर को 182 रनों से दी शिकस्त

Sun, 22 Feb 2026 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Madhuban beat Gorakhpur by 182 runs
स्टेडियम में क्रिकेट खेलतीं टीमें। संवाद - फोटो : संवाद
मऊ। घोसी में स्पोर्ट्स विलेज स्टेडियम अंडर 19 नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को एसवीएस क्रिकेट एकेडमी मधुबन और आरएस क्रिकेट एकेडमी गोला बाजार गोरखपुर के बीच मैच हुआ। इसमें एसवीएस क्रिकेट एकेडमी ने 182 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच में एसवीएस क्रिकेट एकेडमी मधुबन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट के नुक़सान पर 307 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें टीम के बल्लेबाज आदर्श ने 43 रन ,हिमांशु ने 46 रन,सुमित और आशा ने 30-30 रन और नित्यम ने 34 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वही आरएस क्रिकेट एकेडमी गोरखपुर की तरफ से गेंदबाज अविनाश, रौशन,प्रांजल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि गंभीर और उस्मान को 1-1 विकेट मिला। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएस क्रिकेट एकेडमी गोरखपुर टीम मैच में कही दिखी ही नहीं। 32.4 ओवरों में मात्र 125 रन सिमट गई। जिसमें बल्लेबाज मनोज ने 23 रन ,ताबिश ने 24 रन ,रहमान ने 21 रन के बाद कोई भी बल्लेबाज रन नही बना सके। एसवीएस क्रिकेट एकेडमी मधुबन की तरफ से गेंदबाज दीपक ने 3 विकेट ,प्रांजल और दीपेश को 2-2 विकेट मिले। जबकि सुमित को 1 विकेट मिला। मैच के मैन ऑफ द मैच दीपक रहे।अंपायर संजय और अनिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed