फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Made a divider at the intersection, forgot about widening

Mau News: चौराहे पर डिवाइडर बनाया, चौड़ीकरण भूल गए

Wed, 15 Apr 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Made a divider at the intersection, forgot about widening
नगर के भीटी में बालनिकेतन को जाने वाले सड़क पर बना डिवाइडर,पटरी पर लगी दुकानें।संवाद
शहर के भीटी चौराहे पर जाम और सड़क हादसों को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग ने चौराहे के चारों मार्ग पर एक करोड़ से अधिक की लागत से 100 मीटर का डिवाइडर बनाया है।
विज्ञापन

हाइवे पर बने दो सीधे डिवाइडर तो सड़क चौड़ी होने से जाम से राहत दिला रहे हैं, लेकिन भीटी से बालनिकेतन और भीटी से बहादुरगंज जाने वाले मार्गों पर बने डिवाइडर परेशानी का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

इन मार्गों पर डिवाइडर बनने से सड़क संकरी हो गई है। सड़क और पटरी के बीच आठ से दस इंच का गैप होने के कारण कई वाहन चालक फिसलकर गिर चुके हैं और घायल हुए हैं। इससे जाम की समस्या भी जस की तस बनी हुई है। इसका एक प्रमुख कारण सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि भीटी चौराहा ब्लैक स्पॉट में चिह्नित है। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने बीते माह ही एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिव मंदिर के सामने और भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के सामने 100-100 मीटर डिवाइडर बनाया है।
साथ ही शिव मंदिर की तरफ से बहादुरगंज मोड़ और भीटी से अंधा मोड़ जाने वाले मार्ग पर भी 100-100 मीटर तक डिवाइडर बनाया गया है।
डिवाइडर निर्माण के दौरान भीटी से अंधा मोड़ और बहादुरगंज मोड़ जाने वाले मार्गों का चौड़ीकरण नहीं किया गया, जबकि यह सड़क हाइवे की तुलना में काफी संकरी है और दोनों ओर अस्थायी अतिक्रमण की समस्या भी है।
डिवाइडर बनने के बाद यह समस्या और बढ़ गई है। सड़क और पटरी के बीच करीब आठ से दस इंच का अंतर होने से कई वाहन चालक असंतुलित होकर गिर चुके हैं और घायल हुए हैं।
00000000000000
नगर का एकमात्र चौराहा, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर जिलों को जोड़ता है
भीटी चौराहा नगर का एकमात्र प्रमुख चौराहा है, जो गोरखपुर, बलिया और गाजीपुर जिलों को जोड़ता है। बहादुरगंज मोड़ से जाने वाला मार्ग गाजीपुर जिले के बहादुरगंज तहसील को जोड़ता है, जबकि सीधे निकला मार्ग बलिया मोड़ से जुड़ता है, जो बलिया मार्ग से मिलता है। वहीं सीधा मार्ग गोरखपुर को जोड़ता है। इस कारण यहां से रोजाना तीनों जिलों के वाहनों के साथ-साथ नगर के वाहन भी गुजरते हैं।
000000000000
बाइक फिसलने से लोग हो रहे घायल
नगर के भीटी निवासी सतीश गुप्ता ने बताया कि जबसे सड़क पर डिवाइडर बना है, कई लोग इससे घायल हो चुके हैं। वहीं कई ठेलेवालों और दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ है। सड़क और पटरी के ऊंचा-नीचा होने के कारण ठेले पलट जाते हैं। भीटी व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेश कुमार अनोखे ने कहा कि जाम से निजात दिलाने के लिए डिवाइडर बनाया गया, लेकिन दुकानदारों और आम लोगों को राहत मिलने के बजाय परेशानी बढ़ गई है।

कोट----
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सुदामा प्रसाद ने कहा कि ठेकेदार द्वारा डिवाइडर की रंगाई-पोताई का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण सड़क चौड़ीकरण में देरी हो रही है। जैसे ही रंगाई का कार्य पूरा होगा, उसके बाद डिवाइडर के साथ सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed