फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   machhalee, phal, sabjee mandee ke lie chayanit karen sthaan

मछली, फल, सब्जी मंडी के लिए चयनित करें स्थान

Wed, 13 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
machhalee, phal, sabjee mandee ke lie chayanit karen sthaan
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अरूण कुमार।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कई विभागों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉकों में मछल, फल और सब्जी मंडी हेतु स्थानों का चयन करने का निर्देश दिया। कहा कि इन स्थलों का निर्माण मनरेगा के तहत कराया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से इस माह पूरे होने वाले दस नए अस्थाई गौ संरक्षण केंद्रों की जानकारी ली। कहा कि नए अस्थाई गौशालाओं में जल्द से जल्द मवेशी रखे जाएं। इनके लिए चारे की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। अमृत सरोवर की समीक्षा के दौरान डीएम ने डीसी मनरेगा को 15 अगस्त तक लक्ष्य पूरा करने को कहा। अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता को निरीक्षण के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम दो या तीन खेल के मैदान का निर्माण मनरेगा के तहत कराया जाए। इसे हफ्तेभर में शुरू करने के निर्देश दिए। पौधरोपण की समीक्षा के दौरान डीएफ़ओ ने बताया कि पौधारोपण लक्ष्य को जनपद ने शत-प्रतिशत हासिल किया है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिए कि पूर्ण हुए पंचायत सचिवालय एवं पंचायत भवनों में संबंधित कर्मचारियों का बैठना तय करें। उन्होंने अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और इसे जल्द पूरा करने को कहा। बैठक में सीडीओ राम सिंह वर्मा, एडीएम भानु प्रताप सिंह, डीएफओ, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed