फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   LT wire fell in the field, the farmer who went to irrigate died due to the grip

खेत में गिरा था एलटी तार, सिंचाई करने गए किसान की चपेट में आने से मौत

Thu, 17 Nov 2022 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
LT wire fell in the field, the farmer who went to irrigate died due to the grip
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के छतरपुरा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह सिंचाई करने गए किसान की मोटर चालू करते समय करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों से उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी हनुमान मौर्या 45 किसान है। बृहस्पतिवार को वह खेत की सिंचाई करने गया था। हनुमान खेत की सिंचाई के लिए मोटर चालू करने लगा तभी करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने इसकी परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना से मृतक की पत्नी संगीता मौर्या, पांच वर्षीय पुत्र और तीन वर्षीय पुत्री का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed