फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Low platelets does not mean dengue

Dengue fever: प्लेटलेट्स कम होने का मतलब डेंगू नहीं, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी अहम जानकारी

Thu, 20 Oct 2022 07:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2022 07:08 AM IST
सार

विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि सिर्फ डेंगू होने पर प्लेटलेट्स कम नहीं होता है, टाइफाइड, वायरल बुखार समेत अन्य बीमारियों में भी प्लेटलेट्स घटता है। जिले में मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है।

विज्ञापन
Low platelets does not mean dengue
डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock

विस्तार

जिले में मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। ज्यादातर लोग प्लेटलेट्स कम होने को डेंगू का असर मान रहे हैं। ऐसे में वह डेंगू का उपचार शुरू करा दे रहे हैं। इस भ्रम पर विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि सिर्फ डेंगू होने पर प्लेटलेट्स कम नहीं होता है, टाइफाइड, वायरल बुखार समेत अन्य बीमारियों में भी प्लेटलेट्स घटता है। जिले में मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में डेंगू के संदिग्ध 200 मरीजों का सैंपल लिया गया है। जांच में चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शेष मरीजों में प्लेटलेट्स कम मिला, लेकिन डेंगू नहीं निकला। जांच रिपोर्ट पर गौर करें तो उनकी प्लेटलेट्स न्यूनतम संख्या डेढ़ लाख से भी घटकर 70 से 80 हजार तक पहुंच गई। मरीज को बुखार के साथ-साथ कमजोरी और डिहाइड्रेशन की परेशानी भी हुई। सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल ने बताया कि जब भी कभी मरीज को डेंगू होता है तो उसे तेज बुखार आता है।
विज्ञापन

इस दौरान अगर प्लेटलेट्स की जांच कराई जाए तो उनमें अंतर आए ये जरूरी नहीं, लेकिन अगर मरीज का बुखार ठीक हो गया है या उतरता है और फिर चढ़ता है तो उसके एक हफ्ते के अंदर या उसके बाद प्लेटलेट गिरनी शुरू होंगी। इस स्थिति में अगर किसी मरीज की डेंगू जांच कराई जाती है तो संभव है कि बुखार न होने पर वह नेगेटिव आए, लेकिन प्लेटलेट गिरने का ही मतलब है कि वह डेंगू से होकर गुजर चुका है। कहा कि वायरल बुखार समेत अन्य बीमारियों में भी प्लेटलेट्स कम हो जाता है। अगर किसी का 90 हजार तक प्लेटलेट्स है तो घबराने की जरूरत नहीं है। पपीता, कीवी आदि फल का सेवन करने से प्लेटलेट्स ठीक हो जाता है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि डेंगू में बुखार ठीक होने के बाद प्लेटलेट गिरते जाने का सिलसिला शुरू होता है। ऐसे में जरूरी है कि डेंगू के मरीज के ठीक होने के एक हफ्ते बाद तक उसका विशेष ध्यान रखा जाए और उसे भरपूर मात्रा में पानी पिलाया जाए। साथ ही लिक्विड डाइट दी जाए, जिससे उसके शरीर में पानी की कमी न होने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed