फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   up election 2022 mau sadar vidhan sabha BJP samajwadi party mukhtar ansari

यूपी चुनाव: मऊ की सदर सीट पर कभी नहीं खिला कमल, सुभासपा से गठबंधन के बाद भी भाजपा नहीं भेद सकी मुख्तार का किला

Mon, 17 Jan 2022 02:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 17 Jan 2022 02:42 PM IST
सार

सदर विधानसभा पहले कम्युनिस्ट का गढ़ माना जाता रहा है। 2002 से लगातार सदर सीट पर मुख्तार अंसारी का कब्जा है। 2017 में जिले की चार विधानसभा सीट में तीन पर कमल खिला था तब भी यहां सदर सीट पर बसपा उम्मीदवार मुख्तार अंसारी जीत दर्ज कर चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए। 

विज्ञापन
up election 2022 mau sadar vidhan sabha BJP samajwadi party mukhtar ansari
बीजेपी - फोटो : Getty

विस्तार

मऊ की सदर विधानसभा सीट भाजपा के लिए अजेय बनी हुई है। कई प्रयोगों के बावजूद अब तक यहां एक बार भी कमल नहीं खिल सका। हां, 1967 में जनसंघ से दीया बाती चुनाव चिह्न पर लल्लू बाबू विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद तो सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जीत को तरसती रही।

विज्ञापन


वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गठबंधन कर यह सीट सुभासपा को दी थी। गठबंधन प्रत्याशी ने भाजपा लहर में मुख्तार अंसारी को कड़ी टक्कर तो दी, लेकिन जीत नहीं सके। सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस, जनता पार्टी, बसपा और निर्दल को भी मौका दिया है, लेकिन भाजपा को हमेशा ही निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन


सदर विधानसभा पहले कम्युनिस्ट का गढ़ माना जाता रहा है। 2002 से लगातार सदर सीट पर मुख्तार अंसारी का कब्जा है। वर्ष 2017 में भाजपा लहर में जिले की चार विधानसभा सीट में तीन पर कमल खिला था तब भी यहां सदर सीट पर बसपा उम्मीदवार मुख्तार अंसारी जीत दर्ज कर चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ जिले के सदर विधानसभा सीट पर 1952 के पहले चुनाव में यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी पद्मनाथ सिंह ने जीत हासिल की थी इसके बाद इस सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी से चार बार अलग-अलग लोग विधायक निर्वाचित हुए, जबकि कांग्रेस ने भी चार बार अपना परचम लहराया।

वहीं 1967 में जनसंघ के लल्लू बाबू विधायक निर्वाचित हुए और 1977 में जनता पार्टी से प्रो. रामजी सिंह चुने गए। 1980 में भाजपा के अस्तित्व में आने के बाद आज तक सदर विधानसभा सीट पर एक बार भी कमल नहीं खिला है। हालांकि भाजपा कई चुनाव में दूसरे नंबर की पार्टी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed