{"_id":"63543d08b4671472411249b6","slug":"lost-thousands-of-rupees-made-an-incident-of-false-robbery-mau-news-vns680304125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हारा हजारों रुपये, बना दी झूठी लूट की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हारा हजारों रुपये, बना दी झूठी लूट की घटना
विज्ञापन
मधुबन।रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में शनिवार को फर्जी लूट की सुचना से पुलिस अधिकारी हलाकान रहे। बाद में पुलिस जांच में लूट का यह मामला झूठा निकला। पीड़ित ने रमी गेम में हजारों रुपये हारने पर लूट की झूठी सूचना फैला दी। पुलिस ने इस मामले में झूठी सूचना देने वाले युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
रामपुर थाना क्षेत्र के पूराहुआपुर मर्यादपुर निवासी सुनील पुत्र जयनाथ मोबाइल पर रमी खेलने का शौकीन है। बीते 21 अक्तूबर को उसके चाचा ने फर्नीचर खरीदने के लिए उसके खाते में 26 हजार रुपये भेजे थे। इसमें से उसने 23 हजार रुपया वह मोबाइल पर रमी खेल में हार गया।
शनिवार को परिजनों ने फर्नीचर खरीदने के लिए उससे धन की मांग की। इसपर वह पासबुक तथा एटीएम लेकर मर्यादपुर बाजार स्थित एटीएम पर गया। खाते में बचे तीन हजार रुपये उसने निकाले। फिर रास्ते में उसने 112 डायल को सूचना दी कि बदमाशों ने उसके 23 हजार रुपये लूट लिये।
विज्ञापन
लूट की सूचना मिलते ही पुलिस आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गये। उधर रामपुर थाना प्रभारी बृजमोहन सरोज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनील से जब सख्ती से पूछताछ की तो मामला उजागर हुआ। इस मामले में पुलिस ने झूठी सूचना देने पर सुनील को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।