फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Loot from customer service center operator revealed

ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से लूट का खुलासा

Sat, 08 Feb 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Loot from customer service center operator revealed
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नियामूपुर के पास ग्राहक केंद्र संचालक से लूट के मामले में पकड़े गए तीन - फोटो : MAU
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकठिया ओवर ब्रिज के पास 20 जनवरी को हुई लूट का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने लूट में शामिल तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लुटेरों के पास से 51 हजार 40 रुपये, बैग, तमंचा और कारतूस भी बरामद करने का दावा किया है। लूट का खुलासा करत हुए अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि लूट की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने स्वाट, एसओजी एवं सरायलखंसी थाने की पुलिस टीम गठित किया था। एएसपी ने बताया कि वृहस्पतिवार की शाम साढे आठ बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम नियामूपुर गेट के पास पहुंच गई। इस बीच से बिना नंबर की मोटर साइकिल से आते हुए तीन युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ किया तो वे बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ के दौरान पकडे़ गए युवकों में अभिषेक चौहान उर्फ पुस्कर पुत्र अंबिका हलधपुर थाने के अरदौना निवासी निकला जबकि राजू गिरी पुत्र सूर्यनाथ गिरी शहर कोतवाली के हरकेशपुरा मुहल्ला निवासी तथा राजन साहनी पुत्र पल्टन साहनी अंधा मोड़ भीटी के निवासी निकले। अभिषेक के पास एक तमंचा एवं 2 अदद कारतूस पाए गए। एएसपी ने बताया कि दोनों व्यक्तियो से पूछताछ में बताया कि 20 जनवरी 2020 को सिकटिया पुल पर ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से बैग लूटा था जिसमें एक लाख 17 हजार नगद, मोबाइलफोन व बैग के पास बुक आदि थे। इस घटना में उनका एक साथी मकसुद्दीन उर्फ हीरो भी था। लुटेरों के पास से लूट के 51040 रुपये भी पुलिस ने बरामद किया। पकड़ गए लुटेरों की निशानदेही पर अपराधियों की निशानदेही पर हथिनी पुल के नीचे फेका गया बैग बैंक पास बुक व कागजात सहित पुलिस ने बरामद कर लिया। एएसपी ने बताया कि राजू गिरी पहसा नेवादा रोड़ पर 18 जनवरी को हुई लूट की एक घटना में शामिल था। गिरफ्तार करने वाले टीम को एसपी ने 15 हजार पुरस्कार देने की घोषण किया है। गिरफ्तार करने वालद पुलिस टीम कें सरायलखंसी एसओ धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एसआई सुभाष चन्द्र, सिपाही ओमप्रकाश यादव, कुलदीप सिंह, वीरेन्द्र चौधरी, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार यादव, स्वाट प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव, सिपाही लायक हुसैन, अजय यादव, सर्वेश यादव, धिरेन्द्र कुमार सिंह, नीरज यादव, अजीत यादव, अखिलेश कुमार, विवेक सिंह, संजय सिंह, अविनाश वर्मा, एसओजी प्रभारी एसआई अमित कुमार मिश्रा, सिपाही रितेश राय, अनिल यादव, सुशील यादव, नीरज शर्मा, अवधेश यादव, कमलेश कुमार ठाकुर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed