फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lokmata Ahilyabai was an embodiment of justice, religion and public service: Rajmangal

न्याय, धर्म और जनसेवा की प्रतिमूर्ति थीं लोकमाता अहिल्याबाई : राजमंगल

Mon, 01 Jun 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Lokmata Ahilyabai was an embodiment of justice, religion and public service: Rajmangal
कांग्रेस की बैठक कर अहिल्या बाई होलकर की मनाई गई जयंती:सोर्स कांग्रेस पार्टी - फोटो : कतर्नियाघाट वन रेंज में तेंदुए के पास गिरी बाइक उठाने जाता युवक।
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर के बुनकर कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर केवल एक कुशल शासक ही नहीं, बल्कि न्याय, धर्म और जनसेवा की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने नारी सशक्तीकरण, कृषि, व्यापार तथा मंदिरों के पुनर्निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

उनका जीवन किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब मऊ के किसान घोसी चीनी मिल को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तब अहिल्याबाई होल्कर का जीवन यह संदेश देता है कि सच्चा राजधर्म जनता की सेवा में निहित है। कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों पर चलते हुए किसानों, मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई आगे भी लड़ती रहेगी तथा सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। इस अवसर पर ओमप्रकाश ठाकुर, उदयप्रताप राय, मनोज गिहार, हफिजुर्रहमान, ब्रह्मानंद पांडेय, मंशा राजभर, विवेक कुमार गोड़, सुरेश राजभर, शाहिद फारूकी, राजेश यादव, अरविंद यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed