फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lok Sabha Election Disabled people inspired voters by taking out rally in mau

Lok Sabha Election: मऊ में दिव्यांगों ने वोटरों को किया जागरूक, DM ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Tue, 30 Apr 2024 03:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Apr 2024 03:35 PM IST
सार

सातवें चरण में एक जून को मऊ जिले में होने वाले चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को दिव्यांगों ने रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election Disabled people inspired voters by taking out rally in mau
रैली निकालकर दिव्यांगों ने किया प्रेरित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा 2024 चुनाव में मतदान का ग्राफ अब तक हुए हर चुनाव के आंकड़ों का रिकॉर्ड तोड़ें, इसको लेकर निरंतर जिला प्रशासन द्वारा कवायद की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा दिव्यांगों ट्राइसाइकिल मतदाता जागरूकता की एक रैली निकाली गई, जो कलेक्ट्रेट परिसर से होकर विभिन्न मार्ग से होते हुए रोडवेज पर समाप्त हुई। रैली में शामिल दिव्यांगजनों ने जगह- जगह रुकते हुए लोगों को एक जून को होने वाले सातवें चरण में मतदान की अपील की।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि मतदान का ग्राफ बढ़ाना उनकी प्राथमिकता में सबसे पहले है। इस क्रम में जिलेवासियों को जागरूक करने को लेकर निरंतर प्रयास जारी है। इसी उद्देश्य से दिव्यांगजनों ने आज ट्राइसाकिल जागरूकता रैली निकाली, जो कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर गाजीपुर तिराहा, फातिमा तिराहा, स्वदेशी काटन मिल रोड, आजमगढ़ मोड़ तिराहा होते हुए रोडवेज डिपो पर पहुंचकर समाप्त हुई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रैली के दौरान शामिल दिव्यांगों ने जगह- जगह रुककर वाहन चालक, पैदल राहगीरों को एक जून को सातवें चरण में होने वाले मतदान में वोट डालने की अपील की। साथ ही उनके एक मत का महत्व भी बताया। इस दौरान जिला दिव्यांग कल्याण विभाग अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, जिलासूचना अधिकारी डॉ. धनपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
 
जागकरूकता को लेकर अनूठी पहल, हर ओर हो रही सराहना
जिले में मतदान का ग्राफ बढ़ाने को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की ये पहली पहल नहीं है। इससे पहले वो ट्रांसजेंडरों के साथ कई बैठक कर मतदान का ग्राफ बढ़ाने को लेकर जागरूकता की अपील कर चुके हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। ट्रांसजेंडर मतदाता लोगों को मतदान करने के लिए नियमित जागरूक कर रहे हैं। वहीं कुछ दिन पहले तेजाब पीड़िताओं द्वारा कार्यक्रम कर मतदान करने के लिए जिलेवासियों से अपील की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed