फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lok Sabha Election Arvind Rajbhar mentioned this matter for samajwadi party

Lok Sabha Election: 'समाजवादियों की रस्सी जल गई ऐंठन नहीं...', अरविंद राजभर ने किया कटाक्ष

Sun, 26 May 2024 08:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 26 May 2024 08:49 PM IST
सार

Lok Sabha Election: डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार, विनिर्माण, ढांचागत औद्योगिक विकास तथा खेलों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता का हिस्सा होगी। लोकसभा क्षेत्र की आसपास के प्रमुख शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी दिलाने का काम करेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जाएगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Arvind Rajbhar mentioned this matter for samajwadi party
डॉ. अरविंद राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के घोसी लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अरविंद राजभर ने रविवार को सदर तहसील में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान जनसंपर्क कर घोसी लोकसभा के चौमुखी विकास के लिए छड़ी पर आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता स्व. कल्पनाथ राय के विजन में शामिल रहे अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने की होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी ने स्कूल-कॉलेज बैंगलोर में बनावाए हैं, यहां पर बनाए होते तो वह कहने लायक होते। पहली जून को वोट पड़ेगा और चार जून को परिणाम आएगा। छह तारीख को फ्लाइट पकड़ के बैंगलोर चले जाएंगे। समाजवादी पार्टी के गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा है। घोसी थाने में तहरीर दर्ज हुआ है। जिस तरीके समाजवादी पार्टी के गुंडों की रस्सी जल गी है लेकिन ऐठन नहीं गया है।
विज्ञापन


कहा कि इस बार जनता गुंडों का साथ नहीं देगी, बल्कि विकास का साथ देगी। वहां पर लूट-पाट और भ्रस्टाचार की बात होती है, यहाँ पर विकास की बात होती है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास से संबंधित जिन योजनाओं को आगे बढ़ाया है, उन सभी योजनाओं का लाभ घोसी की जनता को दिलाने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed