फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   lockdown

लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर पांच पर हुआ मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Jul 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
lockdown
मऊ। कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।बावजूद लोग जागरूकता नहीं दिखा रहे हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लघंन करने वाले पांच लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया। वहीं 100 वाहनों का चालान करने के साथ पांच वाहन सीज करने की कारवाई की गई। बृहस्पतिवार को जिले में 35 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले। इसके साथ जिले में मरीजों की कुल संख्या 218 हो गई। बढ़ती संख्या के बावजूद लोग जागरूकता नहीं बरत रहे हैं। जबकि प्रशासन ने नगर क्षेत्र में 15 दिन का लॉकडाउन घोषित कर रखा हैं। इसके तहत नगर के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। जिससे लोग निकल न सके, बावजूद लोगों द्वारा लॉकडाउन का उल्लघंन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार की शाम से बृहस्पतिवार की सुबह तक पुलिस प्रशासन ने नगर सहित जिले के सभी 85 बैरियर प्वाइंट पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान 5 व्यक्तियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं 1963 वाहनों की जांच की गई।जिसमें 100 वाहनों का चालान करते हुए 5 वाहन सीज करने की कारवाई की गई। वहीं पुलिस ने मास्क न लगाने वाले 110 लोगों से 8 हजार रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूल किया। वहीं रात में बेवजह घूम रहे 24 लोगों से 2 हजार रुपये तथा बाइक के पिछली सीट पर बैठे 70 लोगों से 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed