घोसी / रतनपुरा।घोसी कोतवाली पुलिस की तरफ से बृहस्पतिवार को लॉकडाउन को सफल बनाने के क्रम में चेकिंग अभियान चलाया गया। बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कई वाहनों को सीज,चालान करने के साथ 24 के विरुद्ध लॉकडाउन का मुकदमा दर्ज किया गया। मझावारमोड़ पर कोतवाल सच्चिदानंद यादव तथा मधुबनमोड़ पर एसएसआई अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में लॉकडाउन के दौरान बेवजह घरों से निकलने वालों के 50 वाहनों के चालान करने के साथ नौ को सीज किया गया। वहीं पिढ़वल मोड़ पर उपनिरीक्षक विनोद दुबे ने भीड़ लगा कर सब्जी बेचने को लेकर घोघवल के रामजन्म, ईश्वरचंद्र, पिढ़वल के वीरेंद्र मौर्य, सौरभ, पदमीडाड़ के विनोद, हाजीपुर के रामबचन, भरतिया कादीपुर के दयाराम, कल्याणपुर के रवि मौर्य के साथ 24 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इसी क्रम में हलधरपुर थाना क्षेत्र केरतनपुरा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सामने वाहनों की जांच पड़ताल की गई । जिसमें पुलिस ने पांच वाहनो का चालान, दो वाहन सीज सहित चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। घोसी : कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल द्विवेदी ने गश्त के दौरान बृहस्पतिवार को नगर के करीमुद्दीनपुर में लाकडाउन के उल्लंघन, लोगों के स्वास्थ्य,जीवन को संकट में डालने के आरोप में धरौली निवासी जाफर अली पुत्र शमशेर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। दोहरीघाट : लॉक डाउन के दौरान एसओ राजकेशर सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान में पांच वाहनों को सीज कर दिया गया वही आठ वाहनो का चालान काट गया। एसओ राजकेशर सिंह द्वारा लोगों से लाकडाउन का पालन करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के प्रति जागरुक किया।