फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lock down 2

लॉक डाउन को लेकर पुलिस की सख्ती तेज

Tue, 14 Apr 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Lock down 2
लाकडान बढ़ने के बाद नगर के गाजीपुर तिराहा पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : MAU
मऊ। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉक डाउन की समयावधि बढ़ते ही जिले की पुलिस ने सख्ती तेज कर दी। गुजर रहे वाहनों के कागजात चेक किए जाने लगे तो वहीं आने जाने वालों से पूछताछ भी शुरू हो गई। नगर क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की। साथ ही सीमा पर भी सख्ती की गई। हालांकि आंबेडकर जयंती के चलते कार्यालय आदि जाने वालों की संख्या ना के बराबर थी। इस दौरान पुलिस जिला मुख्यालय स्थित सभी तिराहे चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर लॉकडाउन का पालन कराने में जुटी। इस दौरान क्या कार सवार क्या पैदल चलने वाले सभी को रोक कर बाहर निकलने का कारण जाना। इस दौरान बिना कारण घर से निकले लोगों से पुलिस सख्ती से पेश आई। जबकि वाहनों का चालान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की सुबह देश की जनता को संबोधित कर कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए लॉक डाउन को बढाने की घोषणा किया। इसके बाद जिले की पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग किया। इस दौरान बिना जरूरी काम के निकलने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया।लाकडाउन का उल्लंघन करने वाले 107 लोगों के विरुद्ध पुलि स ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इनमें से पुलिस ने 57 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। खुद अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने रोडवेज,आजमगढ़ मोड़ बलिया मोड़ तथा गाजीपुर तिराहा पर गुजर रहे वाहनों को चेक किया। कई लग्जरी वाहनों का चालान किया गया जो बिना परमिट के चल रहे थे। पुलिस ने कुल 55 बैरियर प्वाइंटों पर चल रही चेकिंग में सख्ती बढ़ा दिया। पुलिस ने कुल 1943 वाहनों को चेक किया, इनमें से 218 वाहनों का चालान कर दिया। जबकि 43 वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस ने 15 हजार 900 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। इसके साथ ही आकस्मिक सेवाओं के लिए 22 वाहनों को परमिट दिया गया। उधर, कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता कर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जिले में लॉक डाउन की सख्ती पहले से ज्यादा बढ़ाई जाएगी। क्योंकि अगल बगल जिले कोरोना संक्रमण से ग्रसित हो चुकें है। इसमें आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर क्षेत्र की सीमा मऊ के वलीदपुर नगर पंचायत से लगती है। ऐसे में और एलर्ट रहने की आवश्यकता है। बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में न आए, इसके लिए सीमा सील की गई थी। बोले जरूरतमंद को बाहर निकलने की पहले भी छूट थी, अभी भी छूट रहेंगी। बोले संक्रमण से सबक लेकर सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed