फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Living up to the expectations of party workers is the priority: Vijay Rajbhar

कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरना प्राथमिकता : विजय राजभर

Tue, 30 Jun 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Living up to the expectations of party workers is the priority: Vijay Rajbhar
नगर के पुरानी तहसील ​​स्थित एक प्लाजा में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री विजय राजभर का स्वागत
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री और पूर्व विधायक विजय राजभर का मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। नगर की पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय राजभर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। स्वागत समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने की।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ए. के. शर्मा ने कहा कि यह दिन घोसी, मऊ और पूर्वांचल की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विजय राजभर संघर्षशील नेता हैं और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए उम्मीद का प्रतीक बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं और यही संगठन की ताकत है। जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि विजय राजभर का प्रदेश मंत्री बनना जिले के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उधर, मुहम्मदाबाद गोहना के शहीद चौराहे सहित कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान पूनम सरोज, छोटू प्रसाद, आशीष चौधरी, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

नगर के पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री विजय राजभर का स्वागत

नगर के पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री विजय राजभर का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed