{"_id":"67324faf5a48776add0dcc04","slug":"list-of-106-examination-centers-released-objections-will-be-taken-till-november-14-mau-news-c-295-1-svns1028-120224-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 106 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 14 नवंबर तक ली जाएंगी आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 106 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 14 नवंबर तक ली जाएंगी आपत्तियां
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए 106 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। 14 नवंबर तक प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, अभिभावकों, छात्रों से आपत्ति मांगी गईं हैं। आपत्ति निस्तारण के बाद बोर्ड को आख्या भेजी जाएगी। इसके बाद बोर्ड फाइनल सूची जारी करेगा।
जिले में 527 माध्यमिक विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा आगामी वर्ष फरवरी माह में प्रस्तावित है, लेकिन बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए हाईस्कूल में बालक 20253, बालिका 18960 सहित 39213 और इंटरमीडिएट में बालक 20142, बालिका 19631 सहित 39773 पंंजीकरण कराया है। वर्ष 2025 में होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण के लिए सभी विद्यालयों से यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर उनके यहां उपलब्ध भौतिक संसाधनों का ब्यौरा अपलोड कराया गया था। इनका भौतिक सत्यापन करने के लिए उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसीलवार जांच टीम गठित की गई थी। विभाग की तरफ से सभी तहसीलों की जांच आख्या आने के बाद यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। इसके बाद सोमवार को विभाग की तरफ से 106 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। जिसमें 59 सहायता प्राप्त, छह राजकीय औैर 41 वित्तविहीन विद्यालयाें को शामिल किया गया है। गत वर्ष 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जनपद के समस्त, प्रधानाचार्यो, अभिभावक, प्रबंधकों, छात्रों से आपत्ति 14 नवंबर 2024 अपराह्न पांच बजे तक बोर्ड के पोर्टल पर ली जाएगी। आपत्तियों का निस्तारण कर जनपद केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदन के बाद 23 नवंबर तक ऑनलाइन अग्रसारित कर दी जाएगी।
इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह का कहना है कि आधारभूत सूचनाओं के आधार पर बोर्ड की तरफ से 106 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। जनपद के समस्त, प्रधानाचार्यो, अभिभावक, प्रबंधकों, छात्रों से आपत्ति 14 नवंबर 2024 अपराह्न पांच बजे तक बोर्ड के पोर्टल पर ली जाएगी। आपत्तियों का निस्तारण कर जनपद केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदन के बाद 23 नवंबर तक ऑनलाइन अग्रसारित कर दी जाएगी।