{"_id":"67d5c12cd66cc0c229072b46","slug":"liquor-worth-rs-290-lakh-stolen-by-breaking-the-back-wall-mau-news-c-295-1-mau1002-125303-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पीछे की दीवार तोड़कर 2.90 लाख की शराब चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पीछे की दीवार तोड़कर 2.90 लाख की शराब चोरी
विज्ञापन
करहां। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली करहां बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से बृहस्पतिवार की रात पीछे की दीवार तोड़कर चोरों ने 2.90 लाख रुपये का शराब चोरी कर लिए। पहचान न हो इसके लिए सीसी टीवी कैमरा पहले ही तोड़ दिए थे। शुक्रवार की सुबह कैमरा न चलता देख सेल्समैन दुकान पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। दुकान मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रमोद कुमार जायसवाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात रोज की तरह दुकान बंद करके सेल्समैन घर चला गया। होली के दिन शुक्रवार को दुकान बंद थी, सीसीटीवी कैमरा मोबाइल से लिंक है। लेकिन शुक्रवार की सुबह देखा तो कैमरा बंद था। सेल्समैन ने जाकर देखा तो सामने से दरवाजा और पीछे की दीवार टूटी थी। स्टॉक रजिस्टर मिलान करने पर 2.90 लाख रुपये का शराब नहीं थी।
किराना स्टोर से सरसों और रिफाइंड तेल सहित 60 हजार के सामान चोरी
सूरजपुर। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सूरजपुर स्थित किराना स्टोर का शटर तोड़कर चोरों ने नगदी सहित 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर दुकानदार वहां पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी संतोष यादव कि सूरजपुर में किराना स्टोर है। रोज की तरह बृहस्पतिवार की शाम दुकान बंद करके घर चला गया। होली के कारण शुक्रवार को दुकान नहीं खुली। शुक्रवार की रात ने शटर का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरी, स्टेबिलाइजर, 10 हजार रुपये नगद, दो पेटी सरसों का तेल, दो पेटी रिफाइंड तेल, दो लीटर की दो पेटी थम्सअप सहित 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिए। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने शटर का ताला टूटा देख दुकान को सूचना दी।