{"_id":"6862d7397015ab5b720db3b0","slug":"liquor-worth-rs-17-lakh-was-dumped-in-a-marriage-hall-one-arrested-mau-news-c-295-1-svns1028-129935-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मैरिज हाॅल में डंप कर रखी थी 17 लाख की शराब, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मैरिज हाॅल में डंप कर रखी थी 17 लाख की शराब, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली पुलिस और आबकारी टीम की संयुक्त टीम ने रविवार की बीती रात बलिया मोड़ स्थित चंद्रलोक मैरेज हाॅल पर छापा मारा। यहां टीम ने 158 पेटियों में 17 लाख से अधिक की शराब बरामद की है।
यह शराब 2024-25 में सरकारी शराब की दुकान की है जिसे सरेंडर करने के बजाए यहां डंप कर रखा गया था। वहीं पुलिस ने एक आरोपी रमेश माली 50 निवासी चन्दनपुर थाना कोपागंज को गिरफ्तार किया। जबकि मैरेज हाॅल का मालिक भाग गया है। एसपी इलामारन जी ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि 2024-25 की सरकारी शराब की दुकानों में बची शराब की खेप को सरेंडर करने के बजाए इसे डंप किया जा रहा है। मुखबिर की निशानदेही पर आबकारी विभाग की टीम के साथ शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात करीब 12 बजे बलिया मोड़ स्थित चंद्रलोक मैरेज हॉल पर छापा मारा। बताया कि इस मामले में पुलिस मैरेज हाॅल संचालक की खोज की जा रही है।
वहीं यह शराब की किस किस दुकान से लाई गई है, इसकी जांच भी की जा रही है।