{"_id":"65a4232ec32ed0045b05a5c8","slug":"liquor-worth-lakhs-being-taken-to-bihar-hidden-in-lye-sacks-recovered-mau-news-c-295-1-mau1001-7688-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: लाई की बोरियों में छुपाकर बिहार ले जाई जा रही लाखों की शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: लाई की बोरियों में छुपाकर बिहार ले जाई जा रही लाखों की शराब बरामद
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्थानीय पुलिस तथा आबकारी टीम ने शनिवार की देर रात डीसीएम में लाई की बोरियों में छुपाकर बिहार ले जा रहे लाखों की अवैध शराब की खेप को दोहरीघाट कस्बा के रामनगर पुलिस चौकी के पास से जब्त किया है। हालांकि संयुक्त टीम को चकमा देकर डीसीएम चालक भागने में सफल रहा। डीसीएम से मिली 267 शराब की पेटियां दोहरीघाट थाना लाई गई।
दोहरीघाट निरीक्षक कल्पना मिश्रा ने बताया कि शनिवार की देर रात आबकारी निरीक्षक विमिलेश यादव और मुहम्मद अदनान की साथ संयुक्त टीम गठित कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांच की जा रही थी। इसी दौरान गश्ती टीम को यह कामयाबी हाथ लगी है। बताया कि मऊ की तरफ से बिहार की ओर जा रहा एक डीसीएम नजर आया। इसके बाद टीम ने डीसीएम को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन को लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन घेरेबंदी को देखकर कुछ दूर जाने के बाद वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
टीम की ओर से जब डीसीएम की जांच की गई तो लाई की बोरियों के बीच में 267 कार्टून में छिपाकर शराब की पेटी मिली। आबकारी निरीक्षक विमिलेश यादव ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये के करीब है। यह माल चंडीगढ़ का प्रथम दृष्टया लगता है, जिसे बिहार में तस्करी के उद्देश्य से लेकर जाया जा रहा था।