{"_id":"65f8927a67c59f627a06f2c4","slug":"liquor-was-being-carried-hidden-among-oranges-pickup-overturned-due-to-tire-burst-secret-revealed-mau-news-c-295-1-mau1001-110341-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: संतरे के बीच छिपाकर ले जा रहे थे शराब, टायर फटने से पलटी पिकअप, खुल गया राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: संतरे के बीच छिपाकर ले जा रहे थे शराब, टायर फटने से पलटी पिकअप, खुल गया राज
विज्ञापन
रानीपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के शम्मोपुर शमसाबाद गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सोमवार दोपहर 12 बजे लखनऊ से बिहार जा रही टायर फटने से पिकअप पलट गई। ऐसे में पिकअप में लदे संतरे के बीच छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब भी सड़क के बीचोबीच बिखर गई। बाद में गिनती होने पर बरामद शराब के पाउचों की संख्या 1780 मिली। इस बीच उधर से गुजर रहे लोगों ने शराब के संतरे भी बटोर लगे गए। वहीं सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के साथ रानीपुर पुलिस और यूपीडा का सुरक्षा दस्ता घटनास्थल पर पहुंची। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़ कर जख्मी हालत में ही फरार हो गया।
दोपहर में बेहद तेज गति से एक पिकअप गाजीपुर की तरफ निकल रही थी। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के शम्मोपुर शमसाबाद गांव के पास से गुजरी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के प्वाइंट 271.3 के पास पिकअप का पिछला पहिया पंचर हो गया, जिससे पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क के बीचो बीच पलट गई। वाहन के पलटने से क्रेट में रखे संतरे और उसके बीच छिपाकर रखी राजस्थान की रॉयल शराब भी सड़क के बीचो बीच बिखर गई। वहीं हादसे के बाद कई लोग संतरे के साथ शराब को भी लेते गए। वहीं हादसे की सूचना इस बीच किसी ने यूपीडा सुरक्षा दस्ता के साथ पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल धर्मेंद्र सिंह दल बल के साथ पहुंचकर गाड़ी को जब्त कर थाने ले आई। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक और परिचालक घायल अवस्था में ही फरार हो गए। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान में बिकने वाली 1780 पाउच शराब जब्त की गई है। यह शराब राजस्थान से बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी।