फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lineman beaten by police, angry workers refused to repair fault, supply restored after six hours

Mau News: लाइनमैन को पुलिस कर्मी से पीटा, आक्रोशित कर्मियों ने फॉल्ट नहीं सुधारा, छह घंटे बाद आपूर्ति बहाल

Sun, 28 Sep 2025 05:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:25 AM IST
विज्ञापन
Lineman beaten by police, angry workers refused to repair fault, supply restored after six hours
पिपरीडीह। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कोटवा फीडर के संविदा लाइनमैन को शुक्रवार देर शाम सरायलखंसी थाने के पुलिसकर्मी ने पीट दिया। बिजलीकर्मी से मारपीट से नाराज कोटवा फीडर के कर्मचारियों ने आंधी के चलते आई फॉल्ट को तीन घंटे तक ठीक नहीं किया, उधर तीन घंटे बाद जब आला अधिकारियों ने दबाव डाला तो कर्मचारी फॉल्ट खोजने निकले, करीब तीन घंटे की मरम्मत के बाद छह घंटे बाद कोटवा फीडर से जुड़े 30 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल रही। उधर इस मामले में सरायलंखसी थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने कहा कि शिकायत की गई तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

कोटवा फीडर पर तैनात अनिल गोड़ ने बताया कि शुक्रवार देर शाम आठ बजे आंधी पानी के चलते फीडर में फॉल्ट के चलते बिजली गुल हो गई। वह फॉल्ट खोज रहा था। अनिल ने आरोप लगाया कि वह पिपरीडीह बढुआगोदाम मार्ग के पास खड़ा था, इसबीच सूमो से आए पुलिसकर्मी ने कहा कि इतनी देर शाम क्या कर रहे हो। उसने खुद को बिजलीकर्मी बताया । परिचय पत्र मांगने पर जब वह इसे नहीं दिखा पाया तो पुलिसकर्मी ने अनिल से अभद्रता करते हुए थप्पड़ जड़ दिया। इसकी सूचना जैसे ही कोटवा फीडर से जुड़े दूसरे बिजली कर्मियों को मिली उन्होंने मामले का विरोध करते हुए फॉल्ट खोजने का काम बंद कर दिया। 11 बजे मानमनौवल के बाद बिजलीकर्मियों ने दुबारा फॉल्ट खोजना शुरू किया, इसके बाद एक बजे रात में बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन

कोट
मामला संज्ञान में है, कोटवा फीडर से जुड़े कर्मी से मारपीट से नाराज होने की बात सामने आई थी, लेकिन इसके बाद नाराज कर्मियों को जनहित में आपूर्ति बहाल करने की अपील की गई। इसके बाद उन्होंने फॉल्ट को दुरुस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक मिश्रा,एसडीओ
------------------------

25 गांव के 50 हजार की आबादी को होती है फीडर से आपूर्ति
पिपरीडीह। कोटवा फीडर से पिपरीडीह, भार, रैकवारेडीह, मनसरी, बबुआपुर, पंडितपुरा, ओन्हाइच, अहिलाद, खरगजेपुर, मछखनी सहित 25 गांवों में आपूर्ति होती है। शाम 8 बजे से आपूर्ति गुल होने के बाद ग्रामीण बिजलीकर्मियो को फोन लगाते रहे, लेकिन कर्मचारियों ने कोई जवाब नहीं दिया।
------------------
इनसेट
शाम को बिजली निगम के अफसर नहीं उठाते फोन, आउट ऑफ कवरेज बताता है फोन
जिले में सितंबर में भी शाम का न्यूनतम 28 अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा है। ऐसे में बिजली कटौती भी खूब सता रही है। शाम होते ही ट्रिपिंग का दौर शुरू हो जा रहा है। निजामुद्दीनपुरा मुहल्ला, भीटी, मुसरदह, हनुमान नगर, सहादतपुरा सहित कई मुहल्लों में शुक्रवार को ही आंधी के बाद से रात एक बजे तक 10 बार से अधिक बिजली की ट्रिपिंग होती रही। इसको लेकर मुहल्लेवासी राहुल, राजू, रोहित आदि ने बताया कि बिजली ट्रिपिंग की समस्या को लेकर जब अवर अभियंता को फोन लगाया जाता है, तो उनका फोन ही नहीं मिलता है। वहीं शिकायत के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर हमेशा बिजी बताता है। वहीं बड़े जिम्मेदारों को फोन भी आउट ऑफ कवरेज बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed