Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lights will be installed and roads will be built in 10 wards with Rs 17 crore

Mau News: 17 करोड़ से 10 वार्डों में लगेंगी लाइटें, बनेंगी सड़कें

Wed, 27 Nov 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lights will be installed and roads will be built in 10 wards with Rs 17 crore
नगरपालिका के 10 वार्डों में 17 करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइट, सड़क निर्माण सहित कई विकास कार्य कराएं जाएंगे। विकास कार्य होने से नगर क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। वहीं विकास गति तेज होगी।
विज्ञापन

नगरपालिका के विभिन्न वार्डों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाए जाने की कवायद तेज हो गई है। शासन की तरफ से वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बजट जारी किया गया है। इसके तहत वार्ड 17 हकीकतपुरा बरलाई में 2.06 करोड़ से फूड स्ट्रीट हब का निर्माण कार्य कराया जाएगा। वार्ड नंबर 17 हकीकतपुरा बरलाई में एक करोड़ रुपये की लागत से चिल्ड्रेन पार्क सहित सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। वार्ड 22 इमिलिया में एक करोड़ की लागत से चिल्ड्रेन पार्क सहित सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। वार्ड 12 निजामुद्दीनपुरा में 37,088 रुपये की लागत से सीसी रोड और नाली का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड 16 सलाहाबाद मिश्रौली में 37 लाख से अधिक की लागत से सीसी रोड और नाली निर्माण कराया जाएगा। वार्ड 20 बख्तावरगंज सलेमपुर में दो करोड़ 30 हजार की लागत से सुंदरीकरण कराया जाएगा। वार्ड नंबर 18 हरिकेशपुरा में एक करोड़ 60 हजार की लागत से हनुमान घाट का सुंदरीकरण कराया जाएगा। वार्ड नंबर 12 निजामुद्दीनपुरा मेें श्रीराम मंदिर के पास मड़इया घाट का सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस बाबत नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार का कहना है कि नगरपालिका के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य के लिए शासन से बजट मिला है। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed