फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   License of three Jan Aushadhi Kendras and three medical stores suspended

Mau News: तीन जन औषधि केंद्रों और तीन मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित

Tue, 05 Sep 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
License of three Jan Aushadhi Kendras and three medical stores suspended
मऊ। अनियमितता की विभागीय रिपोर्ट के आधार पर मंडलीय सहायक आयुक्त (औषधि) ने सोमवार को तीन प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों और तीन निजी दवा दुकानों का लाइसेंस सात दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही इस अवधि में क्रय विक्रय को प्रतिबंधित कर दिया है। इस कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। पिछले दिनों जिले के समस्त दवा की दुकानों और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का निरीक्षण कराया गया था। निरीक्षण की रिपोर्टमंडलीय सहायक आयुक्त (औषधि)को भेजी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर दवा विक्रेताओं को नोटिस जारी की गई थी। जवाब से संतुष्ट न होने पर सहायक आयुक्त (औषधि) ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जिला चिकित्सालय, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पहसा बाजार, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र नदवासराय, मान्या मेडिकल स्टोर बदुआगोदाम, रामा मेडिकल स्टोर ख्वाजाजहांपुर, बृज मेडिकल स्टोर बलिया मोड़ के लाइसेंस को सात दिनों के लिए निलंबित करने के साथ ही दवाओं के क्रय विक्रय को प्रतिबंध लगा दिया है। औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि निलंबन की अवधि के दौरान औषधियों का क्रय-विक्रय किया जाना अवैधानिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed